यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कौन हैं फैशन डिजाइनर शाइना एनसी? BJP छोड़ शिवसेना से लड़ेंगी चुनाव; Guinness World Record में भी दर्ज है नाम
Maharashtra Election शाइना एनसी (Shaina Nc) को शिवसेना ने मुंबादेवी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वो मुंबई के पूर्व ...और पढ़ें

HighLights
- शाइना के नाम साड़ी पहनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड् है।
- वो मुंबई के पूर्व मेयर नाना चुडासमा की बेटी हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र चुनाव से पहले भाजपा प्रवक्ता शाइना एनसी (Shaina NC) ने शिवसेना (एकनाथ शिंदे) पार्टी में शामिल हो गईं हैं। वहीं, पार्टी ने उन्हें मुंबादेवी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से अमीन पटेल को उम्मीदवार बनाया है। शाइना नाना चुडासमा एक फैशन डिजाइनर हैं। वो राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

अलग-अलग तरीकों से साड़ी पहनने का है वर्ल्ड रिकॉर्ड
वो मुंबई के पूर्व मेयर नाना चुडासमा की बेटी हैं। भारतीय फैशन इंडस्ट्री में भी शाइना ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। वह 54 अलग-अलग तरीकों से साड़ी पहनने के लिए मशहूर हैं। इसके लिए उन्हें ‘Queen of Drapes' के नाम से भी जाना जाता है।
उनके नाम सबसे तेज साड़ी पहनने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने साल 2004 में राजनीति में कदम रखा है। वह भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और महाराष्ट्र इकाई की कोषाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
वो अपनी चैरिटी फैशन शो और दो एनजीओ आई लव मुंबई और जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के जरिए सामाजिक कार्यों में शामिल रहती हैं।
फैशन डिजाइनिंग में किया है डिप्लोमा
शाइना ने 1989 में क्वीन मैरी स्कूल, मुंबई ( आईसीएसई बोर्ड ) से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के जेवियर्स कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान से डिग्री हासिल की। उन्होंने न्यूयॉर्क फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा भी किया है। शाइना की शादी मनीष मुनोत से हुई है, जो एक मारवाड़ी जैन हैं ।
उम्मीदवार बनाए जाने पर क्या बोलीं शाइना?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। शाइना ने कहा, मेरा मानना बै कि ये मेरे लिए मुंबईकरों की सेवा करने का मौका है और ये दिखाने का अवसर है कि हम यहां के क्षेत्र में प्रधान सेवक के रूप में मौजूद हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा साउथ मुंबई में रही हूं। मुझे पता है कि इस इलाके में लोगों को कौन-कौन सी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। मैं मुंबई के लोगों के प्रतिबद्ध है।
बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होना है। वहीं, 23 नवंबर को परिणाम सामने आएंगे।
