Move to Jagran APP

Cyclone Nisarga: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने चक्रवात प्रभावित रायगढ़ को दिए 100 करोड़

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ के जिला मुख्यालय अलीबाग का दौरा किया। उद्धव ने कहा तटीय जिले में चक्रवात से हुए नुकसान का तेजी से आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 12:41 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 12:46 AM (IST)
Cyclone Nisarga: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने चक्रवात प्रभावित रायगढ़ को दिए 100 करोड़
Cyclone Nisarga: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने चक्रवात प्रभावित रायगढ़ को दिए 100 करोड़

मुंबई, प्रेट्र। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को निसर्ग चक्रवात प्रभावित पड़ोसी जिले रायगढ़ को 100 करोड़ रुपये की आपदा राहत राशि देने की घोषणा की। चक्रवात कमजोर पड़ने से पहले इस जिले में अलीबाग के करीब बुधवार को भूस्खलन हो गया था।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ के जिला मुख्यालय अलीबाग का दौरा किया। उद्धव ने कहा, 'तटीय जिले में चक्रवात से हुए नुकसान का तेजी से आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें 8-10 दिन लग सकते हैं। 100 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपात राहत के लिए दी जाएगी। यह महज एक शुरुआत है। इसे पैकेज न कहें।'

उद्धव ने कहा कि बारिश के चलते कोरोना वायरस का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा, 'हमें बारिश से जुड़ी बीमारियां भी रोकनी होंगी। हम किसी को असहाय नहीं छोड़ सकते। बिजली आपूर्ति, संचार सेवाएं बहाल करवाना और मकानों की मरम्मत करवाना हमारी प्राथमिकता है।' उद्धव के साथ राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे व असलम शेख भी मौजूद थे।

मृतकों के वारिसों को चार लाख रुपये देने की घोषणा

बता दें कि चक्रवात निसर्ग के महाराष्ट्र में प्रवेश करते समय उसकी गति भले धीमी हो गई हो फिर भी उसने तटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा-खासा नुकसान पहुंचाया है। तूफान में मरने वालों की संख्या भी कई हैं। सभी प्रभावित जिलों के स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के वारिसों को चार लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है।

बिजली के खंभे एवं मोबाइल टावर गिरने से बिजली एवं संचार सुविधा पर भी असर पड़ा है। करीब 5000 हेक्टेयर कृषि को नुकसान पहुंचा है। खेती को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए टीमें निकल चुकी हैं। इस तटवर्ती जिले में मछलीपालन उद्योग को भी नुकसान पहुंचा है। 10 बड़ी नौकाओं को भी क्षति हुई है। रत्नागिरी के कलेक्टर के अनुसार वहां करीब 3000 पेड़ों के साथ 1962 ट्रांसफॉर्मरों एवं 14 विद्युत सबस्टेशनों को क्षति पहुंची है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.