विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Cabinet LIVE: महाराष्ट्र में CM फडणवीस की टीम तैयार, 39 मंत्रियों ने ली शपथ; देखें पूरी लिस्ट

Published: Sun, 15 Dec 2024 04:44 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2024 06:53 PM (IST)

Maharashtra Cabinet Expansion महाराष्ट्र में फडणवीस मंत्रिमंडल की रूपरेखा तय कर ली गई है और रविवार को मंत्रियों का शपथग्रहण ...और पढ़ें

फडणवीस मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह नागपुर के राजभवन में आयोजित किया जा रहा है। (Photo- Internet Media)
फडणवीस मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह नागपुर के राजभवन में आयोजित किया जा रहा है। (Photo- Internet Media)

HighLights

  1. फडणवीस मंत्रिमंडल का पहला विस्तार।
  2. नागपुर में राजभवन में शपथ ले रहे हैं मंत्री।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में लंबे समय तक चले विचार विमर्श के बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। विस्तारित मंत्रिमंडल आज यानी रविवार को शपथ ले रहा है। शपथग्रहण कार्यक्रम नागपुर के राजभवन में शुरू हो गया है।

इससे पहले, कई बैठकों के बाद महायुति के तीनों दलों ने मंत्रियों के नाम तय किए। शिवसेना से 12 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, जिनमें सात नए चेहरे शामिल होंगे। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रालयों का वितरण भी आज ही किया जाएगा।

इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ

फडणवीस मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चेहरे चन्द्रशेखर बावनकुले शपथ लेने वाले पहले मंत्री बने। उन्होंने राज्य सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल ने भी नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

महाराष्ट्र के नए मंत्रिमंडल में एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ, भाजपा नेता गिरीश महाजन, शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने भी राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा शपथ लेने वाले अन्य नेताओं में बीजेपी नेता मंगल प्रभात लोढ़ा, पंकजा मुंडे और शिवसेना नेता उदय सामंत शामिल हैं, जिन्हें फडणवीस कैबिनट में जगह दी गई। 

इन चेहरों को भी मिली जगह

फडणवीस मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के तहत भाजपा नेता गणेश नाइक, शिवसेना नेता दादाजी दगडू भुसे, संजय राठौड़ और राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने भी नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा शिवसेना नेता संजय शिरसाट, भाजपा नेता नितेश राणे, शिवसेना नेता शंभूराज देसाई, भाजपा नेता आशीष शेलार, एनसीपी नेता अदिति तटकरे ने भी नए मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

  • चन्द्रशेखर बावनकुले
  • राधाकृष्ण विखे-पाटिल
  • हसन मुश्रीफ
  • चंद्रकांत पाटिल
  • गिरीश महाजन
  • गुलाबराव पाटिल
  • गणेश नाइक
  • दादा भूसे
  • संजय राठौड़
  • धनंजय मुंडे
  • मंगल प्रभात लोढ़ा
  • उदय सामंत
  • जयकुमार रावल
  • पंकजा मुंडे
  • अतुल बचाओ
  • अशोक उइके
  • शम्भुराज देसाई
  • आशीष शेलार
  • दत्तमामा भरणे
  • अदिति तटकरे
  • शिवेंद्र भोसले
  • माणिकराव कोकाटे
  • जयकुमार गोरे
  • नरहरि ज़िरवाल
  • संजय सावकरे
  • संजय शिरसाट
  • प्रताप सरनाईक
  • भरत गोगावले
  • मकरंद पाटिल
  • नितेश राणे
  • आकाश फुंडकर
  • बाबासाहेब पाटिल
  • प्रकाश अबितकर

राज्य मंत्रियों की सूची

  • माधुरी मिसाल
  • आशीष जयसवाल
  • पंकज भोयर
  • मेघना बोर्डिकर
  • इंद्रनील नाइक