Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • state
LIVE BLOG

Maharashtra Polls 2026 LIVE: महाराष्ट्र में दोपहर डेढ़ बजे तक 29% मतदान, विपक्ष ने लगाए वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप

Maharashtra BMC Election 2026 Voting LIVE: मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर, नवी मुंबई, ठाणे और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे बड़े शहरों में हाई-वोल्टेज मुकाबला है। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 2,869 सीटों के लिए 15,908 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य भर में 39,092 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती कल, 16 जनवरी को होगी।

By Chandan Kumar Thu, 15 Jan 2026 05:10 PM (IST)
कुल 3.48 करोड़ मतदाता 2,869 सीटों के लिए 15,908 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

कुल 3.48 करोड़ मतदाता 2,869 सीटों के लिए 15,908 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में आज मतदान हो रहा है। यह चुनाव राज्य की शहरी राजनीति के लिए बेहद अहम है, खासकर देश की सबसे अमीर सिविक बॉडी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर, जहां पिछले 2017 के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर, नवी मुंबई, ठाणे और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे बड़े शहरों में हाई-वोल्टेज मुकाबला है।

कुल 3.48 करोड़ मतदाता 2,869 सीटों के लिए 15,908 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य भर में 39,092 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगा। नतीजे कल यानी 16 जनवरी आएंगे।

15 Jan 20265:10:28 PM

BMC Election Voting: वोटिंग के बाद संजय निरुपम ने राज्य सरकार की सराहना की

मुंबईमें BMC चुनाव में वोटिंग के बाद शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "मुंबई में विकास की धारा बह रही है। यह जरूरी है कि मुंबई में ट्रिपल-इंजन वाली सरकार हो।"

15 Jan 20263:56:16 PM

1.30 बजे तक 29% मतदान

महाराष्ट्र में दोपहर डेढ़ बजे तक 29 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वोटिंग के बीच विपक्षी दलों ने गड़बड़ी का आरोप भी लगाया है।

15 Jan 20263:00:36 PM

स्याही विवाद पर बोले एकनाथ शिंदे

स्याही विवाद के बीच एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में निकाय चुनाव निष्पक्ष हो, ये सुनिश्चित किया गया है। 

15 Jan 20261:01:59 PM

राज ठाकरे ने मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दावा किया कि मतदान के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली अमिट स्याही वाली कलम में बदलाव से धांधली हो सकती है।

15 Jan 202612:57:04 PM

चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए: उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीएमसी चुनाव कई साल के गैप के बाद हो रहे हैं। चुनाव आयुक्त और उनके स्टाफ इतने सालों से क्या कर रहे थे? उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।

15 Jan 202611:56:29 AM

'मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं था...' क्या बोली शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "जब मैं उस पोलिंग स्टेशन पर पहुंची जहां मैं आमतौर पर वोट देती हूं, तो मैंने देखा कि मेरा नाम लिस्ट में नहीं था। मुझे दूसरी जगह भेजा गया, जहां मैंने वोट डाला। मैं सभी मुंबईकरों से अपील करती हूं कि बड़ी संख्या में वोट दें और वोट डालने जाने से पहले कृपया अपने पोलिंग बूथ की डिटेल्स चेक कर लें। ऐसी पार्टी को वोट देना बहुत जरूरी है जिसने सालों से हमारा भरोसा जीता है।"

15 Jan 202611:30:27 AM

'हमें उम्मीद है कि नतीजे पॉजिटिव होंगे', बोले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "लोगों को आगे आकर महाराष्ट्र में हो रहे नगर निगम चुनावों में अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपको अपनी पसंद और नापसंद बताने का अच्छा मौका देता है। हमें उम्मीद है कि नतीजे पॉजिटिव होंगे..."

15 Jan 202610:47:30 AM

सुबह 9:30 बजे तक 7.12% वोटिंग प्रतिशत


BMC इलेक्शन में सुबह 9.30 बजे तक 7.12% वोटिंग प्रतिशत है। 

15 Jan 202610:45:36 AM

नाना पाटेकर ने किया मतदान, 3 घंटे का सफर डाला वोट

एक्टर नाना पाटेकर गुरुवार सुबह मुंबई में एक पोलिंग बूथ पर चल रहे बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों में वोट डालने पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ अपना वोट डालने के लिए पुणे से तीन घंटे का सफर करके आए हैं। 

15 Jan 202610:02:02 AM

BJP नेता गणेश नाईक का वोटर लिस्ट में नाम नदारद, नहीं कर सके मतदान

महाराष्ट्र के वन मंत्री और BJP नेता गणेश नाईक नवी मुंबई में निकाय चुनाव में वोट नहीं दे पाए क्योंकि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। नाईक ने कहा कि मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, इसलिए मैं अपना वोट नहीं डाल सका।

15 Jan 20269:55:42 AM

समय पर चुनाव हो...लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी है: म्यूजिशियन विशाल ददलानी

म्यूजिशियन विशाल डडलानी ने BMC चुनाव के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा, "उम्मीद है, जो भी जीतेगा, वह समय पर चुनाव करवाएगा। यह देश के लिए, लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में हमारे शहर की जो हालत है, उसे देखते हुए उम्मीद है कि हालात सुधरेंगे। मैंने लोगों से वोट डालने के लिए कहना बंद कर दिया है... मैं यहाँ देख रहा हूं कि पब्लिक की मौजूदगी बहुत कम है।"

#WATCH | Mumbai: After casting his vote for the BMC elections, Musician Vishal Dadlani says, "...Hopefully, whoever wins will hold the elections on time. This is very important for the country, for democracy. But given the state of our city in the last few days, the hope is that… pic.twitter.com/v9vGyNuJ52

— ANI (@ANI) January 15, 2026
15 Jan 20269:06:27 AM

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने किया मतदान

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मुंबई में बीएमसी चुनावों के लिए अपना वोट डालने के लिए एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

15 Jan 20269:01:01 AM

BMC चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था चुस्त

BMC चुनाव के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों और महत्वपूर्ण स्थानों पर 25,000 से अधिक कांस्टेबल, 3,000 अधिकारी तैनात किए गए है। इसमें 10 अतिरिक्त आयुक्त, 33 उपायुक्त और 84 सहायक पुलिस आयुक्त शामिल हैं। 

15 Jan 20268:19:09 AM

भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर ने किया मतदान

महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर ने पुणे के बालशिक्षण स्कूल स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

15 Jan 20268:16:37 AM

महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने किया मतदान

महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने बीएमसी चुनाव में मतदान किया। उन्होंने कहा, "यह मुंबई के विकास और 40,000 करोड़ रुपये से अधिक के बजट के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। हमें अपने शहर को एक विकसित मुंबई बनाना है।"

15 Jan 20268:13:23 AM

NOTA का विकल्प चुनने को लेकर बोले मोहन भागवत

नागपुर नगर निगम चुनाव में वोट डालने के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "NOTA का विकल्प चुनकर आप अप्रत्यक्ष रूप से अवांछित उम्मीदवार को बढ़ावा देते हैं।"

15 Jan 20268:10:37 AM

BMC के लिए 1.03 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे


मुंबई (BMC) देश की सबसे अमीर सिविक बॉडी है, जहां वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यहां 227 वार्डों में एक-एक सदस्य चुना जाएगा, इसलिए हर वोटर सिर्फ एक वोट डालेगा। मुंबई में करीब 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं और 1.03 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।

पुणे में एनसीपी के दोनों गुटों का एकजुट होना बड़ा सरप्राइज है। 2023 में हुए विभाजन के बाद यह पहली बार है जब दोनों फैक्शन साथ आए हैं। यहां भी महायुति और ठाकरे गुट के बीच कड़ी टक्कर है।

15 Jan 20268:08:20 AM

कौन-कौन चुनावी मैदान में?

भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) महायुति के तहत ज्यादातर निगमों में साथ लड़ रहे हैं, लेकिन पुणे में अलग-अलग चुनावी मैदान में हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की मनसे ने मराठी मानूस के मुद्दे पर हाथ मिलाया है। दोनों ठाकरे चचेरे भाई करीब दो दशक बाद एक साथ आए हैं।

एनसीपी के दोनों गुट पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में एकजुट होकर लड़ रहे हैं। अजीत पवार और शरद पवार ने वोटों के बंटवारे से बचने के लिए समझौता किया है। पुणे में शिवसेना (शिंदे) ने भाजपा के साथ सीट-शेयरिंग फॉर्मूला न बनने पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

15 Jan 20267:56:45 AM

RSS प्रमुख मोहन भागवत और अक्षय कुमार वोट डालने पहुंचे

आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भगवत ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में अपना वोट डाला। वहीं मुंबई में अभिनेता अक्षय कुमार बीएमसी चुनावों में अपना वोट डालने के लिए गांधी शिक्षण भवन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे।

#WATCH | Mumbai: Actor Akshay Kumar arrives at a polling station at Gandhi Shikshan Bhavan to cast his vote for BMC elections. pic.twitter.com/K6kbDrGgAc

— ANI (@ANI) January 15, 2026
15 Jan 20267:50:19 AM

राज्य भर में 39,092 मतदान केंद्र बनाए गए

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के लिए राज्य भर में 39,092 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हो चुका है और शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगा। नतीजे कल यानी 16 जनवरी को जारी किए जाएंगे। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us