Maharashtra BJP List: पुराने चेहरों पर भरोसा, 13 महिला उम्मीदवार; भाजपा की पहली लिस्ट में क्या है खास?
Maharashtra BJP List महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में पार्टी ने 99 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। पहली सूची जाहिर कर भाजपा ने राज्य के अन्य दलों पर भी बाजी मार ली है। इससे यह संकेत मिलते हैं कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में सीट बंटवारे का मसला करीब-करीब सुलझ चुका है।

राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 99 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 71 पुराने विधायकों को टिकट मिला है। इस सूची 13 महिला उम्मीदवारों सहित उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के नाम शामिल हैं।
विधानसभा चुनावों के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जाहिर कर भाजपा ने राज्य के अन्य दलों पर भी बाजी मार ली है। इससे यह संकेत मिलते हैं कि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में सीट बंटवारे का मसला करीब-करीब सुलझ चुका है।
सोमवार तक आ सकती है सहयोगी दलों की लिस्ट
गठबंधन में भाजपा के सहयोगी दलों शिवसेना (शिंदे) और राकांपा (अजीत) के उम्मीदवारों की भी पहली सूची सोमवार तक जारी हो जाने की संभावना है, जबकि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी में अभी सीटों का बंटवारा भी पूरा नहीं हो सका है। भाजपा की सूची के 99 नामों में 71 वर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया है, जबकि 28 नाम नए हैं। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा 155 से 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
जिन्हें टिकट मिला है, उनमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पार्टी ने छठवीं बार विधानसभा का टिकट दिया है। सूची में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार, रवींद्र चव्हाण, मंगल प्रभात लोढ़ा, विधानसभाध्यक्ष राहुल नार्वेकर, चंद्रकांत दादा पाटिल एवं राधाकृष्ण विखे पाटिल के नाम शामिल हैं।
नेताओं के परिजनों को भी टिकट
बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के बच्चों एवं परिजनों को भी टिकट दिए गए हैं। इनमें एक नाम कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के पुत्री श्रीजया चव्हाण का भी है। अशोक चव्हाण मराठवाड़ा के बड़े मराठा नेता हैं। भाजपा में आने के बाद उन्हें राज्यसभा की सदस्यता दी गई है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के साथ-साथ उनके भाई विनोद शेलार को भी मालाड पश्चिम क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

(देवेंद्र फडणवीस, श्रीजया चव्हाण (बाएं से दाएं) )
पुलिस थाने में जाकर गोली चलाने वाले कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड की पत्नी सुलभा गायकवाड को टिकट दिया गया है। वरिष्ठ नेता नारायण राणे के विधायक पुत्र नीतेश राणे को पुनः कोंकण की कणकवली सीट से मौका दिया गया है। नारायण राणे के ज्येष्ठ पुत्र नीलेश राणे को शिवसेना (शिंदे) से टिकट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
किस क्षेत्र की कितनी सीटें?
भाजपा ने हाल के लोकसभा चुनाव में राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार एवं मुंबई के मुलुंड क्षेत्र से विधायक मिहिर कोटेचा को लोकसभा का चुनाव लड़वाया था, लेकिन वे जीत नहीं सके थे। अब विधानसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी बरकरार रखी गई है। पहली सूची में विदर्भ के 23, उत्तर महाराष्ट्र के 19, मराठवाड़ा के 16, मुंबई के 14 और कोंकण के दो नाम शामिल हैं।
उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
| क्र. सं | विधानसभा का नाम | उम्मीदवार का नाम |
| 1 | नागपुर दक्षिण पश्चिम | देवेंद्र फडणवीस |
| 2 | कामठी | चंद्रशेखर बावनकुले |
| 3 | शहादा | राजेश पाडवी |
| 4 | नंदुरबार | विजय कुमार गावित |
| 5 | धुले शहर | अनूप अग्रवाल |
| 6 | सिंदखेड़ा | जयकुमार रावल |
| 7 | शिरपुर | काशीराम पावरा |
| 8 | रावेर | अमोल जावले |
| 9 | भुसावल | संजय वामन सावकारे |
| 10 | जलगांव शहर | सुरेश दामू भोले |
| 11 | चालीगांव | मांगेराम चव्हाण |
| 12 | जामनेर | गिरीश महाजन |
| 13 | चिखली | श्वेता महाले |
| 14 | खामगांव | आकाश पांडुरंग फुंडकर |
| 15 | जलगांव (जामोद) | डॉ. संजय कुटे |
| 16 | अकोला पूर्व | रणधीर सावरकर |
| 17 | धामंगांव रेलवे | प्रताप जर्नादन अडसद |
| 18 | अचलपुर | प्रणीव तायडे |
| 19 | देवली | राजेश बकाने |
| 20 | हिंगणघाट | समीर कुणावार |
| 21 | वर्धा | डॉ. पंकज राजेश भोयर |
| 22 | हिंगना | समीर मेघे |
| 23 | नागपुर दक्षिण | मोहन गोपालराव माते |
| 24 | नागपुर पूर्व | कृष्ण पंचम खोपड़े |
| 25 | तिरोरा | विजय भरतलाल रहांगडाले |
| 25 | गाेंदिया | विनोद अग्रवाल |
| 27 | अमगांव | संजय हनपंतराव पुरम |
| 28 | आर्मोरी | कृष्ण दामाजी गजबे |
| 29 | बल्लारपुर | सुधीर मुनगंटीवार |
| 30 | चिमूर | बंटी मांगड़िया |
| 31 | वानी | संजीव रेड्डी बापुराव बोडकुरवार |
| 32 | रालेगांव | डॉ. अशोक उइके |
| 33 | यवलमाल | मदन मधुकरराव येरवर |
| 34 | किनवट | भीमराव रामजी केरम |
| 35 | भोकर | श्रीजया अशोक चव्हाण |
| 36 | नायगांव | राजेश पवार |
| 37 | मुखेड़ | तुषार राठौड़ |
| 38 | हिंगोली | तानाजी मुटकुले |
| 39 | जिंतूर | मेघना बोर्डिकर |
| 40 | परतूर | बाबनराव लोणीकार |
| 41 | बदनापुर | नारायण कुचे |
| 42 | भोकरदन | संतोष राव साहेब दानवे |
| 43 | फुलंबरी | अनुराधा ताई अतुल चव्हाण |
| 44 | औरंगाबाद पूर्व | अतुल सावे |
| 45 | गंगापुर | प्रशांत बंब |
| 46 | बगलान | दिलीप मंगलू बोरसे |
| 47 | चंदवड़ | डॉ. राहुलदौलतराव अहेर |
| 48 | नासिक पूर्व | राहुल उत्तमराव ढिकाले |
| 49 | नासिक पश्चिम | सीमाताई महेश हिरे |
| 50 | नालासोपारा | राजन नाइक |
| 51 | भिवंडी पश्चिम | महेश प्रभाकर चौघुले |
| 52 | मुरबाद | किसन शंकर कथोरे |
| 53 | कल्याण पूर्व | सुलभा कालू गायकवाड़ |
| 54 | डोंबिवली | रवींद्र दत्तात्रेय चव्हाण |
| 55 | ठाणे | संजय मुकुंद केलकर |
| 56 | ऐरोली | गणेश नाइक |
| 57 | बेलापुर | मंदा विजय महात्रे |
| 58 | दहिसर | मनीषा अशोक चौधरी |
| 59 | मुलुंड | मिहिर कोचेचा |
| 60 | कांदिवली पूर्व | अतुल भातखलकर |
| 61 | चारकोप | योगेश सागर |
| 62 | मलाड पश्चिम | विनोद शेलार |
| 63 | गोरेगांव | विद्या ठाकुर |
| 64 | अंधेरी पश्चिम | अमीत सातम |
| 65 | विले पार्ले | पराग अलवणी |
| 66 | घाटकोपर पश्चिम | राम कदम |
| 67 | वांद्रे पश्चिम | आशीष शेलार |
| 68 | सायन कोलीवाड़ा | कैप्टन आर तमिल सेल्वन |
| 69 | वडाला | कालिदास कोलंबकर |
| 70 | मालबार हिल | मंगल प्रभात लोढ़ा |
| 71 | कोलाबा | राहुल नार्वेकर |
| 72 | पनवेल | प्रशांत ठाकुर |
| 73 | उरान | महेश बाल्दी |
| 74 | दौंड | राहुल सुभाषराव कुल |
| 75 | चिंचवाड़ | शंकर जगताप |
| 76 | भोसरी | महेश किसान लांडगे |
| 77 | शिवाजी नगर | सिद्धार्थ शिरोले |
| 78 | कोथरुड | चंद्रकांत दादा बच्चू पाटिल |
| 79 | पार्वती | माधुरी मिसाल |
| 80 | शिरडी | राधाकृष्णा एकनाथ राव विखे पाटिल |
| 81 | शेवगांव | मोनिका राजीव राजले |
| 82 | राहुरी | शिवाजीराव भानुदा कार्डिले |
| 83 | श्रीगोंडा | प्रतिभा पचपुते |
| 84 | कर्जत जामखेड | प्रो राम शंकर शिंदे |
| 85 | कैज | नमिता मूंदड़ा |
| 86 | निलंगा | संभाजी पाटिल निलांगेकर |
| 87 | औसा | अभिमन्यु पवार |
| 88 | तुलजापुर | राणा जगजीत सिंह पाटिल |
| 89 | सोलापुर शहर उत्तर | विजय कुमार देशमुख |
| 90 | अक्कलकोट | सचिल कल्याणाशेट्टी |
| 91 | सोलापुर दक्षिण | सुभाष देशमुख |
| 92 | मान | जयकुमार गोरे |
| 93 | काराड दक्षिण | डॉ. अतुल सुरेश भोसले |
| 94 | सतारा | छत्रपति शिवेंद्र राज भोसले |
| 95 | कंकावली | नितेश राणे |
| 96 | कोल्हापुर दक्षिण | अमल महादिक |
| 97 | ईचलकरंजी | राहुल प्रकाश अवाडे |
| 98 | मीरज | सुरेश खाड़े |
| 99 | सांगली | सुधीर दादा गाडगिल |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।