विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एलान, नौसेना के 282 अग्निवीरों को मिली पुलिस बल में तैनाती

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:03 PM (IST)

महाराष्ट्र सरकार ने नौसेना के 282 अग्निवीरों को पुलिस कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया है।

नौसेना के 282 अग्निवीर बने पुलिस कांस्टेबल

नौसेना के 282 अग्निवीर बने पुलिस कांस्टेबल

HighLights

  1. महाराष्ट्र ने 282 नौसेना अग्निवीरों को पुलिस कांस्टेबल बनाया।

  2. अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिला।

  3. 150 डेक साइड, 132 इंजन साइड अग्निवीरों की नियुक्ति हुई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने नौसेना में सेवा दे चुके 282 अग्निवीरों को पुलिस कांस्टेबल नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का फैसला राज्य सरकार पहले ही कर चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को केंद्र से नौसेना के 282 अग्निवीरों की पहली सूची मिली। ये अग्निवीर महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं। इनमें से 150 अग्निवीरों को डेक साइड श्रेणी में और 132 को इंजन साइड श्रेणी में पुलिस कांस्टेबल नियुक्त किया गया है। नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट मस्जिद विवाद: भाजपा नेता किरीट सोमैया का बड़ी घोषणा, अवैध ढांचा गिराने के लिए निकालेंगे 'हथौड़ा रैली'