Move to Jagran APP

प्रत्यारोपण के लिए मुंबई लोकल से भेजा गया लिवर

Liver transplant. महाराष्ट्र में प्रत्यारोपण के लिए लिवर मुंबई लोकल से भेजा गया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 12:52 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 12:52 PM (IST)
प्रत्यारोपण के लिए मुंबई लोकल से भेजा गया लिवर
प्रत्यारोपण के लिए मुंबई लोकल से भेजा गया लिवर

मुंबई, एजेंसी। अंग प्रत्यारोपण के लिए ग्रीन कॉरिडोर सरीखे उपायों से अलग हटकर शुक्रवार को इसके लिए मुंबई उपनगरीय ट्रेन का उपयोग किया गया। इसके माध्यम से ब्रेन डेड व्यक्ति के लिवर को शहर के अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज में प्रत्यारोपण के लिए ठाणे से दादर पहुंचाया गया।

loksabha election banner

ठाणे के उल्हासनगर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति बुधवार को हादसे का शिकार हो गया था। शुक्रवार को ठाणे के जूपिटर अस्पताल में भर्ती इस व्यक्ति को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषिषत कर दिया था। उसने पहले ही अंगदान कर रखा था, जिससे उसके परिजन भी परिचित थे। परिजनों की अनुमति के बाद उसके लिवर को आइस बाक्स में रख कर परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर वह मरीज भर्ती था, जिसमें इसका प्रत्यारोपण किया जाना था।

38 मिनट में तय की 31 किमी की दूरी ठाणे से दादर तक की 31 किमी की दूरी 38 मिनट में तय की गई। इसके बाद लिवर को परेल के स्थित अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर का उपयोग किया गया। स्टेशन से अस्पताल की दूरी तय करने में 20 मिनट का समय लगा।

ट्रैफिक के चलते लिया निर्णय

अस्पताल ने एक बयान में बताया कि अगर वे लोग लिवर को लेकर 11 बजे चलते तो लगभग 12.30 बजे तक गंतव्य पर पहुंचते। चूंकि इस दौरान ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक बहुत रहता है, इसी वजह से ग्लोबल हॉस्पिटल की टीम ने लिवर को ले जाने के लिए उपनगरीय ट्रेन के इस्तेमाल करने का निर्णय लिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.