Coronavirus Maharashtra Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 7975 नए मामले
Mumbai Coronavirus News Update. महाराष्ट्र में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 275640 हो गई है। वहीं मुंबई में 1390 नए पॉजिटिव केस सामने आए और 62 मौतें हुई हैं।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 7975 नए मामले सामने आए और 233 मौतें हुईं हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,75,640 हो गई है। वहीं, मुंबई में 1390 नए पॉजिटिव केस सामने आए और 62 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 96253 हो गई, जिसमें 67830 डिस्चार्ज मामले, 22959 सक्रिय मामले और अब तक की कुल 5464 मौतें शामिल हैं। वहीं, महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 6741 नए केस दर्ज हुए हैं, 213 लोगों की जान गयी और 4500 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2,67,665 तक पहुंच चुका है। अब तक 1,07,665 मरीज सक्रिय हैं और 10,695 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। कुल 1,49,007 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर भेजा जा चुका है।
मुंबई में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 969 नए मामले सामने आये और पिछले 48 घंटों में 70 से अधिक संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 22,828 तक पहुंच चुकी है और अब तक 5,402 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मुंबई में रिकवरी रेट 70 प्रतिशत बताया गया है।