LIVE Coronavirus Maharashtra Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 2598 नए मामले, 59546 संक्रमित; 1982 की
Mumbai Coronavirus LIVE News Update महाराष्ट्र में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 59546 हो गई है। 85 लोगों की मौत के बाद आज मौत का आंकड़ा 1982 पहुंच गया है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में वीरवार को कोरोना के 2598 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 59,546 हो गई है। 85 लोगों की मौत के बाद आज मौत का आंकड़ा 1982 पहुंच गया है।
मुंबई में 1438 व्यक्तियों ने कोरोना के लिए पॉजिटिव परीक्षण किया। इसी के साथ अब कोरोना मामलों की कुल संख्या 35,273 हो गई है। आज 38 मौतों के बाद मरने वालों की कुल संख्या 1135 पहुंची।
बीते 24 घंटे में मुंबई में 1044 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई और 32 लोगों की मौत दर्ज की गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार मुंबई में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 33,835 तक पहुंच गयी है। यहां अब तक इस संक्रमण से कुल 1097 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में बुधवार को 2190 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 56,948 तक पहुंच चुकी है। मुंबई के धारावी इलाके में बुधवार को 18 नये मामले सामने आये। इस इलाके में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 1639 तक पहुंच गई है और 61 लोगों की मौत दर्ज की गई है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कोविड-19 परीक्षण को लेकर नयी गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के अनुसार आपातकालीन सर्जरी करवाने वालों और गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड-19 टेस्ट करवाना अब अनिवार्य नहीं होगा।