LIVE Coronavirus Maharashtra : दोगुना तेजी से बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या, स्थिति भयावह
Mumbai Coronavirus News LIVE Update महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 729 नये मामले सामने आये हैं राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 9318 तक पहुंच गयी है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में मंगलवार को 729 नये मामले आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की 9318 तक पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 106 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और 31 लोगों की मौत हो गयी है। राज्य में लगातार बढ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने राज्य सरकार के निर्देश पर, BKC प्रदर्शनी मैदान में गैर-महत्वपूर्ण COVID19 रोगियों के उपचार के साथ क्वारंटाइन और आइसोलेशन की सुविधा प्रदान करने के लिए 1000-बेड अस्पताल का निर्माण करने के लिए कदम उठाया है।
बता दें की अब तक 1388 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि कुल 400 की मौत हो चुकी है। वहीं पुणे में पिछले 24 घंटों में 143 नये मामले दर्ज किये गये हैं और तीन लोगों की मौत हुयी है जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1491 तक पहुंच चुकी है।
मुंबई में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 395 नये मामले सामने आये थे और 15 लोगों की मौत हुयी थी। जबकि 118 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। राजधानी मुंबई में सोमवार को कोरेाना मरीजों का आंकडा 5589 तक पहुंच गया था, और 219 लोगों की मौत हो चुकी थी और 1015 लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया था। मुंबई के धारावी इलाके में सोमवार को 13 नये मामले सामने आये थे। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार यहां संक्रमितों की संख्या अब 288 बतायी गयी थी और 14 लोगों की अब तक मौत हो गयी थी।
LIVE Coronavirus Gujarat : गुजरात में अब तक 3774 कोरोना पॉजिटिव, 181 की मौत
E-Sanjeevani: हिमाचल में ई-संजीवनी सुविधा शुरु, घर बैठे ले डॉक्टरी सलाह