महाराष्ट्र: आसमानी बिजली ने ढहाया कहर, आठ वर्षीय बच्चे की मौत
पालघर में आसमानी बिजली गिरने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत् हो गई घटना गुरुवार दोपहर की है।
By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 03:09 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2019 03:09 PM (IST)
पालघर, प्रेट्र। महाराष्ट्र के पालघर केएक गांव में आसमानी बिजली गिरने से आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर पालघर जिले के एक गांव की है जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया आठ साल का एक लड़का अपने घर के आंगन में खेल रहा था कि तभी आसमानी बिजली उससे टकरा गयी जिससे लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, मृतक का नाम महेंद्र बडगा था।
गौरतलब है कि मुंबई में गुरुवार को हुई बारिश ने जिले को चौपट कर दिया है। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें