यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kozhikode Train Fire: ट्रेन में तीन यात्री को जिंदा जलाने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, हो सकते हैं बड़े खुलासे!
केरल के कोझिकोड में ट्रेन में आग लगाने की घटना के संदिग्ध को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

मुंबई, एजेंसी। केरल के कोझिकोड में ट्रेन में आग लगाने की घटना के संदिग्ध को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि संदिग्ध ने कोझिकोड जिले के एलाथूर के पास अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन के डी1 डिब्बे के अंदर एक यात्री पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी थी। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई थी।
The suspect in the Kozhikode train fire incident has been nabbed by police from Maharashtra.
The suspect had poured petrol on a passenger & set fire inside the D1 compartment of the Alappuzha-Kannur Main Executive Express train near Elathoor in Kozhikode district. Three people…
— ANI (@ANI) April 5, 2023
महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार हुआ संदिग्ध आरोपी
महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि सेंट्रल इंटेलिजेंस और महाराष्ट्र एटीएस की एक संयुक्त टीम ने कोझिकोड ट्रेन में आग लगाने की घटना के फरार संदिग्ध आरोपी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि केरल पुलिस की एक टीम भी रत्नागिरी पहुंच चुकी है और आरोपी को जल्द ही उनके हवाले कर दिया जाएगा।
संदिग्ध की गिरफ्तारी पर बोले केरल के डीजीपी
केरल के डीजीपी ने कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड मामले में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आरोपी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसे वापस केरल लाया जाएगा। आरोपी से विस्तृत पूछताछ के बाद, हम और अधिक जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
#WATCH | Kerala DGP speaks about the arrest of suspected accused from Maharashtra in Kozhikode train fire incident pic.twitter.com/4neFPeyYSC
— ANI (@ANI) April 5, 2023
शाहरुख सैफी के रुप में हुई संदिग्ध की पहचान
महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड के संदिग्ध शाहरुख सैफी को केरल पुलिस को सौंपा जा रहा है। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड के संदिग्ध को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में पकड़ा है। मैं महाराष्ट्र सरकार, पुलिस और आरपीएफ और एनआईए को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने उसे इतनी जल्दी पकड़ा है।
Kozhikode train fire incident suspect Shahrukh Saifi being handed over to Kerala Police: Maharashtra Police https://t.co/I9r158XKuE
— ANI (@ANI) April 5, 2023
NIA कर रही है मामले की जांच
बता दें कि एक दिन पहले कोझिकोड ट्रेन मामले के संदिग्ध की तलाश के लिए रेलवे पुलिस के दो अधिकारी नोएडा पहुंचे थे। साथ ही एनआईए की एक टीम मामले की जांच के लिए कन्नूर गई थी। बताते चलें कि एनआईए की टीम और आतंकवाद निरोधी दस्ता इस मामले की जांच कर रहा है। घटना के बाद जांच टीम ने रेलवे ट्रैक के पास से एक बैग बरामद किया था।
क्या है मामला
गौरतलब है कि रविवार की रात कन्नूर जाने वाली चलती ट्रेन में एक संदिग्ध ने अपने सहयात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी थी। हालांकि, बाद में रेलवे ट्रैक पर तीन लोगों के शव भी बरामद किए गए थे। आगजनी की इस घटना में कई लोग झुलस भी गए थे।
