Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown: औरंगाबाद में लागू हुआ 'जनता कर्फ्यू', सड़कों पर पसरा सन्‍नाटा

Coronavirus Lockdown महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए नौ दिन तक जनता कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 12:39 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 12:39 PM (IST)
Coronavirus Lockdown: औरंगाबाद में लागू हुआ 'जनता कर्फ्यू', सड़कों पर पसरा सन्‍नाटा
Coronavirus Lockdown: औरंगाबाद में लागू हुआ 'जनता कर्फ्यू', सड़कों पर पसरा सन्‍नाटा

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 'जनता कर्फ्यू' लागू होने के बाद पूरे शहर की सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। पुलिस आयुक्त चिरंजीव प्रसाद ने कहा कि, "मैं औरंगाबाद के लोगों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारा मानना है कि नौ दिन तक चलने वाले जनता कर्फ्यू से हमें COVID-19 के प्रसार को धीमा करने में मदद मिलेगी।"

loksabha election banner

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्त प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन को लागू किया गया है। यह लॉकडाउन नौ दिनों के लिए लागू किया गया है और कुछ उद्योगों के कामकाज पर भी है। इस अवधि के दौरान केवल जरूरी सेवा को ही इजाजत दी गयी है।  

जिलाधिकारी उदय चौधरी के अनुसार मध्य महाराष्ट्र के इस जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नागरिकों की मांग तथा विभिन्न हितधारकों के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है, उन्होंने कहा, ‘‘10 जुलाई से 18 जुलाई के बीच सख्‍त लॉकडाउन लागू रहेगा। ’’

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के लिए आम जनता ने मांग की थी लेकिन उद्योग, कारोबारी और अन्य हितधारकों तथा प्रशासन के अन्य अधिकारियों से बात करने के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस अवधि में उद्योग को बंद रखा गया है। लेकिन प्रशासन लॉकडाउन के दौरान दवा उद्योग तथा अन्य इकाइयों का कामकाज की कुछ छूट दी गयी है। इस अवधि के दौरान केवल दूध की दुकानों को खुलने की अनुमति दी गयी है बाकी सारी चीजें बंद रहेंगी। पेट्रोल पंप सीमित समय के लिए ही खोले जाएंगे। दरअसल औरंगाबाद जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 6,880 हो गयी है और 310 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मामलों में 3374 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं जबकि 3196 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

Mumbai-Goa Highway closed: भूस्खलन के बाद मुंबई-गोवा राजमार्ग बंद, मलबा हटाने में जुटा प्रशासन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.