Move to Jagran APP

Maharashtra Bird Flu News: महाराष्ट्र में बढ़े बर्ड फ्लू के मामले, 382 पक्षियों की मौत; 3,378 तक पहुंचा आंकड़ा

Maharashtra Bird Flu News महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के कारण नौ जिलों के 382 पक्षियों की मौत हो गई राज्‍य के चार अन्‍य जिलों में भी पक्षी पॉजिटिव पाये गए हैं। अब तक इस राज्‍ य में कुल 3378 पक्षियों की मौत हो चुकी है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 08:15 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 10:14 AM (IST)
Maharashtra Bird Flu News: महाराष्ट्र में बढ़े बर्ड फ्लू के मामले, 382 पक्षियों की मौत;  3,378 तक पहुंचा आंकड़ा
महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के कारण 382 पक्षियों की मौत

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच, वीरवार को यहां के नौ जिलों में 382 पक्षियों की मौत हुई है,  जिसके बाद जो राज्य भर में पक्षियों की मौत का आंकड़ा 3,378 तक पहुंच चुका  है। राज्य विभाग के अनुसार,  चार और जिलों लातूर, नांदेड़, नासिक और अहमदनगर से बर्ड फ्लू परीक्षण के लिए भेजे गए पक्षियों के नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं।

prime article banner

 जांच के लिए इन पक्षियों के नमूने भोपाल और डीआईएस, पुणे में राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोगों के संस्थान को भेजे गए थे। 8 जनवरी से अब तक विभिन्न पक्षियों की कुल 3,378 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में अब तक नौ जिलों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं।

मुंबई, घोड़बंदर (ठाणे जिले) और दापोली से  कौवे और बगुलों  भेजे गए नमूने के  परीक्षण परिणाम पॉजिटिव पाए गए हैं इसके अलावा  मुरब्बा (ताल परभणी) से पोल्ट्री फार्म के भेजे गए नमूने भी पॉजिटिव पाए गए हैं। बीड जिले से कौवे के नमूने भी पॉजिटिव आये हैं। पश्चिमी क्षेत्र रोग निदान प्रयोगशाला को 66 नमूने प्राप्त हुए, जिनमें से 44 नमूनों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं और 22 नमूनों के परिणामों की प्रतीक्षा है।

परभणी में मारे गए 3400 से भी अधिक पक्षी 

महाराष्ट्र के परभणी जिले में बर्ड फ्लू के कारण अब तक  3,400 से अधिक पक्षियों की मौत हो चुकी है। 100  से अधिक मुर्गियों की भी मौत हो चुकी है। इस मामले में वरिष्‍ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक परभणी के मुरुंबा इलाके में  बीते सप्‍ताह लगभग 900 मुर्गियों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने  यहां के  एक किलोमीटर तक के दायरे में पक्षियों को मारने का निर्णय किया था।

परभणी के कलेक्टर दीपक मुगलिकर ने बताया कि,‘इन पक्षियों को मार दिया गया था। बुधवार की रात करीब 3,443 पक्षियों को मारा गया।’ यहां के कुप्ता गांव से कुछ मृत पक्षियों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। जांच में सामने आया है कि मुरुंबा गांव के निवासी एकदम ठीक हैं, किसी में फ्लू का कोई लक्षण नहीं है।’


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.