Move to Jagran APP

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान: मुंबई, पुणे समेत चार शहर 31 मार्च तक बंद

Shutdown In Mumbai महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुणे पिंपरी-चिंचवाड़ नागपुर शहर को 31 मार्च तक बंद रखने का अादेश दे दिया गया

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 02:37 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 02:55 PM (IST)
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान: मुंबई,  पुणे समेत चार शहर 31 मार्च तक बंद
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान: मुंबई, पुणे समेत चार शहर 31 मार्च तक बंद

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और  नागपुर 31 मार्च तक बंद रखने का अादेश दिया है। दरअसल ये शहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब हैं। राज्य में आवश्यक सेवाओं और सार्वजनिक परिवहन को छोड़कर मुंबई महानगर को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये छुट्टी नहीं बल्कि भीड़ से बचने का एक तरीका है। इस दौरान राज्य के बैंक भी खुले रहेंगेे। ज्ञात हो कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को बताया कि तीन और कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। ये रोगी पिंपरी-चिंचवाड़, पुणे और मुंबई के रहने वाले हैं। अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की संख्या अब बढ़कर 52 हो गई है। 

loksabha election banner

डब्बावालों ने बंद की सेवाएं

मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वहां के डब्बावालों ने भी अपनी सेवाएं 31 मार्च तक के लिए बंद कर दी हैं। वहीं राज्य सरकार ने राशन कार्ड पर प्रतिमाह मिलने वाले राशन पर भी दो माह का राशन एक साथ देने की घोषणा कर दी है। यहां अप्रैल में ही मई और जून का राशन भी दे दिया जाएगा।  

 Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, 52 तक पहुंची संक्रमितों की संख्या

 मुंबई में आंशिक लॉक डाउन

महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही मुंबई में आंशिक लॉक डाउन की तैयारी कर ली थी। जिसके अंतर्गन 50 फीसद कर्मचारियों के साथ कार्य करने की योजना तैयार की थी। बाजारों में भीड़ कम करने के लिए कुछ दुकानों को सुबह तो कुछ को दोपहर में खोलने के लिए कहा था। वहीं लोगों से अपील की थी की सार्वजनिक वाहनों का कम प्रयोग करें। 

 कोरोना संक्रमण को रोकने में Home quarantine है बेहतर, जानें इसे करने का तरीका और सावधानियां

Coronavirus In Maharashtra: महाराष्ट्र में इस खास निशान से होगी कोरोना संक्रमित लोगों की 

पहचान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.