विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIT बॉम्बे छात्र खुदकुशी मामला: न्याय के लिए मुंबई के आजाद मैदान में आज से भूख हड़ताल करेंगे साहिल के पिता

Published: Mon, 28 Sep 2026 05:34 AM (IST)

आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के पिता रवींद्र वाकोडे अपने बेटे की आत्महत्या के दोषियों को सजा दिलाने के ...और पढ़ें

साहिल के पिता आजाद मैदान में करेंगे भूख हड़ताल

साहिल के पिता आजाद मैदान में करेंगे भूख हड़ताल

HighLights

  1. साहिल के पिता रवींद्र वाकोडे सोमवार से भूख हड़ताल करेंगे।

  2. बेटे की आत्महत्या के दोषियों को सजा दिलाने की मांग।

  3. परिवार ने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉस्टल में आत्महत्या करने वाले बॉम्बे आईआईटी के छात्र साहिल वाकोडे के पिता रवींद्र वाकोडे सोमवार से मुंबई के आजाद मैदान में धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। वह तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे, जब तक उनके बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं मिल जाती।

उन्होंने रविवार को कहा कि मुझे इसकी परवाह नहीं है कि मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेरे बेटे को न्याय मिलना चाहिए। यह छत्रपति शिवाजी, फुले, शाहू और आंबेडकर का राज्य है। मैं आजाद मैदान में अपना धरना-प्रदर्शन शुरू करूंगा। मैं न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा।

दूसरे साल के छात्र साहिल वाकोडे का शव 18 सितंबर की शाम को उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला था। परीक्षा के दौरान कथित तौर पर चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़े जाने के कुछ ही घंटों बाद यह घटना हुई थी।

उसके माता-पिता ने संस्थान में अपने बेटे के साथ जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को आजाद मैदान में भूख हड़ताल की थी।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले की जांच कर रही है। 

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)