Move to Jagran APP

महाराष्ट्र को बांटने नहीं दूंगा : राज ठाकरे

महाराष्ट्र नव निर्वाण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक रैली में भाजपा व संघ पर जमकर निशाना साधा। पृथक विदर्भ व मराठवाड़ा राज्य के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र के टुकड़े नहीं होने देंगे।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 10 Apr 2016 01:22 AM (IST)Updated: Sun, 10 Apr 2016 01:29 AM (IST)
महाराष्ट्र को बांटने नहीं दूंगा : राज ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र नव निर्वाण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक रैली में भाजपा व संघ पर जमकर निशाना साधा। पृथक विदर्भ व मराठवाड़ा राज्य के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र के टुकड़े नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री को मिलाकर विदर्भ से अब तक तीन मुख्यमंत्री हुए हैं।
मराठवाड़ा से भी इतने ही मुख्यमंत्रियों ने राज्य का नेतृत्व किया। इसके बावजूद विदर्भ व मराठवाड़ा का विकास नहीं हो पाया तो इसमें महाराष्ट्र का क्या दोष है। राज ने विदर्भ व मराठवाड़ा से केंद्र-राज्य में हुए मंत्रियों की सूची भी पढ़कर सुनाई।
आरोप लगाया कि भाजपा रणनीति के तहत छोटे राज्यों के मुद्दे पर संघ को आगे कर रही है। कहा कि संघ को बंटवारे का इतना ही शौक है तो गुजरात का करें। वे महाराष्ट्र को तोड़ने नहीं देंगे। मनसे प्रमुख ने इस दौरान संघ विचारक एमजी वैद्य और राज्य के पूर्व महाधिवक्ता श्रीहरि अणे की भी आलोचना की।
राज ने मोदी-फडणवीस पर भी निशाना साधा। कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा करने वाले अपनी नाकामी को छुपाने के लिए अब देशभक्त व देशद्रोही का प्रमाणपत्र दे रहे हैं। राज ने मुख्यमंत्री फडणवीस को स्कूल के क्लास मॉनिटर जैसा बताया। कहा कि राज्य में सूखे से निपटने की बजाए वे भारत माता की जय बोल रहे हैं। कहते हैं कि भले कुर्सी चले जाए, भारत माता की जय बोलता रहूंगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.