विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुलशन कुमार हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत, नमाज पढ़ते वक्त पड़ा दिल का दौरा

Published: Sat, 10 Jan 2026 11:50 PM (IST)

टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 60 वर्षीय दोषी मोहम्मद रऊफ दाऊद मर्चेंट ...और पढ़ें

हरसुल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था

हरसुल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था

HighLights

  1. गुलशन कुमार हत्याकांड का दोषी मोहम्मद रऊफ मर्चेंट मरा।

  2. हरसुल जेल में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत।

  3. नमाज पढ़ते समय अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में निधन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की हत्या मामले में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित हरसुल जेल में बंद 60 वर्षीय दोषी की शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी ठाणे जिले के मुंब्रा के अमृत नगर निवासी मोहम्मद रऊफ दाऊद मर्चेंट इस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 2002 से हरसुल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण दिल का दौरा

आठ जनवरी की सुबह जेल की बैरक में नमाज पढ़ते समय मर्चेंट को सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण दिल का दौरा बताया गया है।

मुंब्रा में उसके स्वजन उसी शाम उसका शव ले गए और अंतिम संस्कार किया।? अधिकारी ने बताया कि हरसुल थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। मुंबई के अंधेरी स्थित एक मंदिर के बाहर 12 अगस्त 1997 को तीन लोगों ने गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 16 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें कुमार के चालक को भी गंभीर चोटें आईं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)