विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण हादसा, गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 20 लोगों की मौत

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Tue, 01 Aug 2023 05:19 AM (IST)Updated: Tue, 01 Aug 2023 04:54 PM (IST)

Maharashtra Newsमहाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग ...और पढ़ें

ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण हादसा।
ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण हादसा।

HighLights

  1. समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 लोगों की मौत।
  2. घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद।
  3. छह लोगों के फंसे होने की आशंका।

मुंबई, एएनआई। महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई। मशीन गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर हादसा

शाहपुर पुलिस ने बताया कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें मशीन का इस्तेमाल हो रहा था।

हादसे में 16 लोगों की मौत

शाहपुर पुलिस ने बताया कि ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 20 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 लोग घायल हो गए। समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में मशीन का इस्तेमाल हो रहा था।

घटनास्थल पर NDRF टीम मौजूद

ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में एक पुल के स्लैब पर क्रेन गिरने के बाद एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर काम कर रही हैं। अब तक 20 शव निकाले जा चुके हैं और 3 घायल हुए हैं। एनडीआरएफ ने बताया कि ढहे ढांचे के अंदर अन्य छह लोगों के फंसे होने की आशंका है।