विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश की सुरक्षा के लिए दूसरों की उदारता पर निर्भर नहीं रहा जा सकता : जनरल मनोज पांडे

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Wed, 01 Feb 2023 09:59 PM (IST)

जनरल पांडे ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि हमारी क्षमताओं का विकास आत्मनिर्भरता के ...और पढ़ें

जनरल मनोज पांडे कहा- इस क्षेत्र में निवेश, अनुसंधान और विकास बन चुकी है रणनीतिक अनिवार्यता
जनरल मनोज पांडे कहा- इस क्षेत्र में निवेश, अनुसंधान और विकास बन चुकी है रणनीतिक अनिवार्यता

मुंबई, राज्य ब्यूरो। थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि कोई भी देश अपनी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी साझा नहीं करना चाहता। ऐसी स्थिति में देश की सुरक्षा न तो आउटसोर्स की जा सकती है, न ही दूसरों की उदारता पर निर्भर रहा जा सकता है। बुधवार को पुणे स्थित आर्मी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी के स्थापना दिवस समारोह में बोलते हुए थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध से कुछ प्रमुख तथ्य सामने आए हैं।

ये पक्ष इस युद्ध में निभा रहे हैं अहम भूमिका

इसमें विषम युद्ध के प्रभाव, सूचना युद्ध की शक्ति, डिजिटल रूप से मजबूत होना एवं आर्थिक ताकत के हथियार के तौर पर उपयोग होते देखा जा रहा है। ये पक्ष इस युद्ध में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए, महत्त्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता एवं इस क्षेत्र में निवेश, अनुसंधान और विकास रणनीतिक अनिवार्यता बन चुकी है। अब इसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता। भारतीय सेना इन आवश्यकताओं से अवगत है।

भारतीय सेना उठा रही है ठोस कदम

जनरल पांडे ने आगे कहा कि हमने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि हमारी क्षमताओं का विकास आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों और विशिष्ट तकनीक पर आधारित हो। भारतीय सेना इन दोनों पहलुओं पर अब ठोस कदम उठा रही है। सेनाध्यक्ष के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिया नारा 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान' आज की वास्तविकता को बेहतर तरीके से व्यक्त करता है। इसके साथ ही अनुसंधान एवं नवाचार के महत्त्व को रेखांकित भी करता है।

ये भी पढ़ें - बालों को सुंदर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल खतरनाक- स्टडी

ये भी पढ़ें - Fact Check Story : फिल्म ‘जीरो’ के रिव्यू को ‘पठान’ से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा है वायरल