Move to Jagran APP

बिल्डर की हत्या के मामले में छोटा राजन का साथी 15 साल के बाद गिरफ्तार

गैंगस्टर चांदकांत अन्ना पाटिल को जांच के लिए पालघर पुलिस को सौंपा गया है। बिल्डर राजेंद्र पतंज की हत्या की थी।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 24 Jul 2018 07:20 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 07:28 PM (IST)
बिल्डर की हत्या के मामले में छोटा राजन का साथी 15 साल के बाद गिरफ्तार
बिल्डर की हत्या के मामले में छोटा राजन का साथी 15 साल के बाद गिरफ्तार

मुंबई, प्रेट्र। मुंबई में बिल्डर राजेंद्र पतंज की हत्या के मामले में छोटा राजन के एक साथी को पुलिस ने 15 साल के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक 66 वर्षीय गैंगस्टर चांदकांत अन्ना पाटिल को उपनगरीय बोरिवली से गिरफ्तार किया है। पाटिल को जांच के लिए पालघर पुलिस को सौंप दिया गया है। इसने 2003 में पालघर जिले के नलसोपारा में एक बिल्डर राजेंद्र पतंज की हत्या कर दी थी। भूमि विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया था, जबकि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और पाटिल समेत चार फरार थे। 

पुलिस उपायुक्त (अपराध) निसार तंबोली के मुताबिक, इसके ठिकाने के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी अधव के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने इसे पकड़ लिया। उनके मुताबिक, पाटिल ने दिल्ली में सुभाष सिंह ठाकुर गिरोह के लिए भी काम किया था। उसे हथियार और गोला बारूद के साथ पकड़ा गया था। 1991 में पालघर तट पर चांदी की ईंटों को लूटने के मामले में भी पाटिल शामिल था। 1992 में हत्या और हत्या के प्रयास के लिए आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत इसके खिलाफ मामला दर्ज था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.