Move to Jagran APP

Fire In Mumbai: मुंबई में राज गौर चैंबर की इमारत में भीषण आग

Fire In Mumbai मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में राज गौर चैंबर की इमारत में शुक्रवार अपरान्ह करीब दो बजे आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 04:19 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 04:19 PM (IST)
Fire In Mumbai: मुंबई में राज गौर चैंबर की इमारत में भीषण आग
Fire In Mumbai: मुंबई में राज गौर चैंबर की इमारत में भीषण आग

मुंबई, एएनआइ। Fire In Mumbai: महाराष्ट्र में मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में राज गौर चैंबर की इमारत में शुक्रवार अपरान्ह करीब दो बजे आग लग गई। मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, 26 मिनट के भीतर आग को बुझा दिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक ऑर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना में मंगलवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई थी। आग लगने की ये घटना सोमवार की है। बोइसर नगरपालिका में कारखाने में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन लोगों के घायल होने की सूचना थी। पालघर के कलेक्टर कैलास शिंदे के अनुसार, घटना के समय कारखाने में 20 लोग काम कर रहे थे।

loksabha election banner

महाराष्ट्र के पालघर में सोमवार को नांदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पालघर कलेक्टर कैलाश शिंदे ने इस हादसे की पुष्टि की थी। आग इतनी भयानक थी कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि कल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था। इससे पहले सोमवार सुबह मुंबई की क्रॉफर्ड मार्केट में भी भीषण आग लग गई थी, आग की सूचना मिलते ही आठ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। बीती 11 जून को भी मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट में भीषण आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए तत्‍काल छह दमकल वाहन मौके पर भेजे गए थे। दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बीते दो अगस्त को भी महाराष्ट्र के नागपुर स्थित मानस एग्रो इंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर नामक फैक्ट्री के बॉयलर में दोपहर के समय हुए विस्फोट के कारण पांच लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर करीब सवा दो बजे उमरेद तहसील के बेला गांव स्थित बायोगैस संयंत्र में हुई थी। मानस ग्रुप को पहले पूर्ति पावर एंड शुगर फैक्ट्री के नाम से जाना जाता था, जिसका स्वामित्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के परिवार के पास था। पुलिस के अनुसार, आग की चपेट में आने से मारे गए पांचों लोग वाडगांव के निवासी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.