महाराष्ट्र: मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग, 9 लोग अस्पताल में भर्ती
मुंबई के कुर्ला में एक 13 मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से तीन बच्चों सहित नौ लोग घायल हो ...और पढ़ें
HighLights
कुर्ला की 13 मंजिला इमारत में लगी आग।
तीन बच्चों सहित नौ लोग हुए घायल।
इलेक्ट्रिकल डक्ट से फैली आग पर काबू।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के कुर्ला इलाके में एक 13 मंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई। इस घटना में तीन बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह आग इलेक्ट्रिकल डक्ट में लगी थी।
अधिकारियों के अनुसार, कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर एचडीआईएल बिल्डिंग नंबर 5 में सुबह करीब 6:53 बजे आग लगी। आग इलेक्ट्रिकल वायरिंग और डक्ट के जरिए फैल गई थी, जिस पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सुबह 7:21 बजे काबू पा लिया गया।
9 लोग हुए घायल
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में घना धुआं भर जाने के कारण 8 लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जबकि एक व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट आई है।
घायलों में 5 साल का एक बच्चा, 2 किशोर लड़कियां और एक बुजुर्ग शामिल हैं। इन सभी को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
आग लगने का कारणों का पता नहीं
एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बिजली कंपनी, 108 एंबुलेंस सेवा और वार्ड के कर्मचारियों को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों और नुकसान के दायरे का अभी पता नहीं चल पाया है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
