महाराष्ट्र: कैमिकल फैक्टरी में लगी आग, राहत बचाव कार्य जारी
ठाणे के बदलापुर में एक कैमिकल फैक्टरी में आग लग गयी है, राहत और बचाव कार्य जारी है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर में एक रासायनिक कारखाने में आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर छह फायर टेंडर पहुंच चुके हैं। फैक्टरी में फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने को कार्य जारी है।
गौरतलब है कि मुंबई में आग लगने की घटनायें रुकने का नाम नही ले रही हैं साल के पहले दिन एक जनवरी को ही ठाणे के कोपरी इलाके में रसिका डेकोरेटर्स के एक गोदाम में तड़के करीब 1:50 बजे आग लग गई थी।
18 दिसंबर 2018: मुंबई के अंधेरी स्थित ईएसआइसी कामगार अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर थी।
28 दिसंबर 2018: मुंबई के चेंबूर इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। आग में झुलसने के कारण चार बुजुर्गों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य झुलस गए थे। ये आग16 मंजिला इमारत की 10वीं मंजिल पर लगी थी।
14 नवंबर 2018: अंधेरी इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी।
30 अक्टूबर 2018: मुंबई में नागरदास रोड पर स्थित बांद्रा फायर स्टेशन के पास के ही लालमाटी स्लम एरिया में आग लग गयी थी।
24 अक्टूबर 2018: मुंबई के वर्ली इलाके में एक दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से पास में रखे सिलेंडर तक आग पहुंच गयी जिससे सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
6 अक्टूबर 2018: मुंबई के अंधेरी इलाके में एक व्यावसायिक इमारत की पांचवीं और छठी मंजिल पर लगी थी।
11 सितंबर 2018: पूर्वी अंधेरी इलाके में मधु इंडस्ट्रियल एस्टेट बिल्डिंग में आग लग गयी थी। इस बिल्डिंग में कई कंपनियों के ऑफिस थे। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही है।
4 सितंबर 2018: मुंबई के मलाड इलाके में मंगलवार सुबह एक फैक्ट्री में जबरदस्त आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 11 गाडिय़ां मौके पर पहुंची थी।
22 अगस्त 2018: मुंबई के परेल इलाके में हिंदमाता सिनेमा के पास क्रिस्टल टावर में आग लग गई थी। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में चार लोगों की मौत हो गई थी।
14 जून 2018: मुंबई के वर्ली में बो मोण्ड इमारत में आग लग गई थी। आग इमारत की 33वीं मंजिल पर लगी थी। इस बिल्डिंग में दीपिका पादुकोण का भी घर है। 15 दमकल की गाडिय़ों को आग पर काबू पाने में चार घंटे का समय लगा था।