Mumbai Weather: मुंबई में 'मिनी सर्दी' का अहसास, अगले 48 घंटों में और गिर सकता है तापमान
मुंबई में छिटपुट बारिश के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है आईएमडी जीएफएस के अनुसार अगले 3-4 दिनों के लिए शहर में तापमान कम होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में यहां तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है।
मुंबई, मिड डे। नए साल के आगाज के साथ कुछ दिनों से मुंबई में मौसम ठंडा बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर बारिश के छींटे भी पड़ रहे हैं। इस मौसम को 'मिनी सर्दी' कहा जा सकता है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 3 जनवरी को महाराष्ट्र और गोवा में कई स्थानों पर आसमान में बादल छाने की जानकारी दी थी, जबकि मुंबई के कुछ इलाकों में सोमवार की तड़के छिटपुट बूंदाबांदी हुई। आईएमडी जीएफएस के अनुसार अगले 3-4 दिनों के लिए, शहर में तापमान कम होने की संभावना है। मौसम विभाग इसे सर्दियों की एक मिनी क्लिप बता रहा है।
मिड-डे से बात करते हुए, IMD के डिप्टी डायरेक्टर केएस होसलीकर ने कहा "मुंबई में 4 जनवरी की सुबह हल्की बारिश हुई थी। हालांकि ये औसत दर्जे की बारिश नहीं थी। मुंबई में सोमवार सुबह के साथ-साथ रविवार रात को भी सांताक्रूज और दहानू वेधशालाओं सहित कई इलाकों में मामूली बारिश दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि शहर में मौसम ठंडा है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, कि जनवरी की बारिश पूरी तरह से मुंबई में असामान्य नहीं है। हवा में चल रही ठिठुरन को देखते हुए उन्होंने कहा, "हम महाराष्ट्र में अगले 48 घंटों (मंगलवार-बुधवार) तक तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद कर रहे हैं।" मुंबई में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है, जबकि नासिक और पुणे 14 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, चूंकि हमें 6-7 जनवरी तक बारिश की उम्मीद है, इसलिए इन दिनों के बाद तापमान में वृद्धि होगी। ”