मीडिया न करे राज ठाकरे का प्रचार: देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मीडिया को राज ठाकरे का प्रचार न करने की सलाह दी है। फडणवीस ने एक संवाददाता सम्मेलन में मंत्रालय विधिमंडल वार्ताहर संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीति में छाए रहने के लिए इस तरह के
By Kamal VermaEdited By: Published: Sat, 12 Mar 2016 04:30 AM (IST)Updated: Sat, 12 Mar 2016 04:34 AM (IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मीडिया को राज ठाकरे का प्रचार न करने की सलाह दी है। फडणवीस ने एक संवाददाता सम्मेलन में मंत्रालय विधिमंडल वार्ताहर संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीति में छाए रहने के लिए इस तरह के भडकाऊ बयान देते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार इसको संज्ञान में लेगी और यह बयान गैर कानूनी हैं। राज्य की रद्द रिक्शा परमिट को मराठा भाषा की जानकारी रखने वाले लोगों को जारी करने की नीति सही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें