विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Murder Case: मुंबई में फ्लैट किराए पर लेते समय आफताब के बारे में पिता ने नहीं दी थी ज्यादा जानकारी

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Mon, 21 Nov 2022 05:51 PM (IST)

Shraddha Murder Case मुंबई के एक रियल एस्टेट ब्रोकर ने दावा किया है कि श्रद्धा हत्याकांड के आरोपित आफताब पूनावाला ...और पढ़ें

मुंबई में फ्लैट किराए पर लेते समय पिता ने आफताब के बारे में नहीं दी थी ज्यादा जानकारी। फाइल फोटो
मुंबई में फ्लैट किराए पर लेते समय पिता ने आफताब के बारे में नहीं दी थी ज्यादा जानकारी। फाइल फोटो

मुंबई, एजेंसी। Shraddha Murder Case: श्रद्धा वालकर हत्याकांड में नित नए खुलासे हो रहे हैं। अब महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) के एक रियल एस्टेट ब्रोकर ने सोमवार को दावा किया है कि श्रद्धा हत्याकांड के आरोपित आफताब पूनावाला के पिता अमीन पूनावाला ने पिछले महीने मीरा रोड इलाके में एक इमारत में किराए पर फ्लैट लेते समय आफताब के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी थी। 

रियल एस्टेट ब्रोकर ने किया ये खुलासा

प्रेट्र के मुताबिक, रियल एस्टेट ब्रोकर ने अमीन पूनावाला को डेल्टा गार्डन कांप्लेक्स में एक फ्लैट खोजने में मदद की थी। उसके मुताबिक, अमीन पूनावाला वन बीएचके फ्लैट चाहता था, लेकिन बाद में उसने किराए पर टू बीएचके फ्लैट लिया लिया था। अमीन पूनावाला ने अंधेरी स्थित फ्लैट के मालिक से कहा था कि उसके परिवार के तीन सदस्य, जिनमें वह, उनकी पत्नी मुनीरा और उनका बेटा अहद शामिल हैं। उसने फ्लैट मालिक को बताया था कि उसका दूसरा बेटा आफताब कहीं और रह रहा है। इसके अलावा, उसने आफताब के बारे में कुछ नहीं बताया था।

पुलिस सत्यापन के बाद दिया गया था फ्लैट

पूनावाला परिवार मुंबई महानगर क्षेत्र के पालघर जिले के वसई में अपने फ्लैट को किराए पर देने के बाद अक्टूबर में नए स्थान पर स्थानांतरित हो गया था। पुलिस ने कहा कि उसका पता नहीं चल पाया है। मीरा रोड स्थित फ्लैट पर ताला लगा हुआ है। ब्रोकर ने कहा कि अमीन पूनावाला ने फ्लैट किराए पर लेते समय अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य विवरण स्थानीय पुलिस स्टेशन में जमा किया था। पुलिस सत्यापन के बाद उसे फ्लैट सौंप दिया गया था।

आफताब के बारे में जानकर चौंक गए

अमीन पूनावाला ने मेरे ब्रोकरेज का आनलाइन भुगतान किया और किरायेदार पंजीकरण के बाद एक महीने का किराया दिया था। उसने (अमीन) एक बार मुझसे कहा था कि वह उपनगरीय मलाड में एक टाइल निर्माण कंपनी में काम करता है, जबकि उसके बेटे अहद को हाल ही में मुंबई में नौकरी मिली थी। वह अच्छे स्वभाव का लग रहा था। लेकिन बाद में हम आफताब के बारे में जानकर चौंक गए। ब्रोकर ने कहा कि उसने और डेल्टा गार्डन सोसाइटी के सदस्यों ने अमीन पूनावाला द्वारा स्थानीय पुलिस को सौंपे गए दस्तावेज मुहैया कराए हैं।

परिवार को शिफ्ट करने सोसाइटी गया था आफताब

सोसायटी के एक सदस्य ने कहा कि 28 वर्षीय आफताब करीब 20 दिन पहले वसई में अपने परिवार के सदस्यों को मुंबई शिफ्ट करने में मदद करने के लिए हाउसिंग सोसाइटी गया था। 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में अपने फ्लैट में कथित रूप से श्रद्धा का गला घोंटने के आरोप में पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार किया था। आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा के शरीर को कई टुकड़ों में काटकर फेंकने से पहले अपने निवास पर लगभग तीन सप्ताह तक फ्रिज में रखा था। 

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में और भी हो सकती हैं ऐसी घटनाएं, मंत्री ने महिला आयोग को लिखा पत्र