यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस का एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार; सामने आई तस्वीरें
Eknath Shinde bomb threat एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार हो ...और पढ़ें

HighLights
- कल शिंदे की कार को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी।
- पुलिस ने देउलगांव से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
एजेंसी, मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया है। धमकी भरे ईमेल पाने के बाद पुलिस ने दो लोगों को अब गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, ये धमकी भरे ईमेल गोरेगांव पुलिस स्टेशन को मिले थे। पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3), 351(4) और 353(2) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
देउलगांव से दो गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच और बुलढाणा पुलिस की एक टीम ने दो लोगों मंगेश अच्युतराव वायल (35) और अभय गजानन शिंगणे (22) को गिरफ्तार किया है। दोनों देउलगांव माही बुलढाणा के रहने वाले हैं। दोनों को देउलगांव से गिरफ्तार किया गया है और अब मुंबई लाया जा रहा है।
Maharashtra Dy CM Eknath Shinde bomb threat | A team from the Mumbai Crime Branch and Buldhana Police have apprehended two persons, Mangesh Achyutrao Wayal (35) and Abhay Gajanan Shingane (22), residents of Deulgaon Mahi Buldhana and were apprehended from Deulgaon, District… pic.twitter.com/fccpaK2Yyj
— ANI (@ANI) February 21, 2025
