एकनाथ खडसे ने राजनीतिक कयासों को किया खारिज, जानिए क्या कहा
महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य सरकार में मंत्री रहे एकनाथ खडसे का यह बयान कांग्रेस नेता उल्हास पाटिल के आमंत्रण के बाद आया है।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 12:35 AM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 12:35 AM (IST)
मुंबई, प्रेट्र। महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य सरकार में मंत्री रहे एकनाथ खडसे ने गुरुवार को कहा कि वह पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं भाजपा नहीं छोड़ रहा हूं और मैं पार्टी से नाराज भी नहीं हूं। अगर मुझे किसी बात से नाराजगी होगी तब मैं इसकी चर्चा पार्टी मुखिया से करूंगा।'
खडसे का यह बयान कांग्रेस नेता उल्हास पाटिल के आमंत्रण के बाद आया है जिसमें पाटिल ने खडसे को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया था। पाटिल ने कहा था कि खडसे के साथ भाजपा अन्याय कर रही है। इस बयान के बाद ऐसी चर्चाएं थीं कि वह भाजपा छोड़ सकते हैं।
बता दें कि वर्तमान मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस मंत्रिमंडल में नंबर दो कहे जाने वाले एकनाथ खडसे को पुणे की एक जमीन सौदे में कथित गड़बड़ी के आरोप में जून 2016 में मंत्रीपद से हाथ धोना पड़ा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें