विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिशा सालियन के पिता और वकील ने मांगी पुलिस सुरक्षा, गृह मंत्रालय के लिखा पत्र

Published: Sun, 27 Sep 2026 11:27 PM (IST)

वकील नीलेश ओझा ने बताया कि दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन और अन्य ने शिवसेना (यूबीटी) नेताओं से धमकी मिलने के बाद पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

दिशा सालियन के पिता और वकील ने मांगी पुलिस सुरक्षा। (एएनआई)

दिशा सालियन के पिता और वकील ने मांगी पुलिस सुरक्षा। (एएनआई)

HighLights

  1. दिशा सालियन के पिता और वकील ने पुलिस सुरक्षा की मांग की।

  2. शिवसेना (यूबीटी) नेताओं से धमकी मिलने का आरोप लगाया गया।

  3. आदित्य ठाकरे की सुरक्षा पर सवाल, उन पर लगे गंभीर आरोप।

डिजिटल डेस्क, ठाणे। वकील नीलेश ओझा ने रविवार को कहा कि दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन, समीर वानखेड़े, आशुतोष पाठक और स्वयं उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) नेताओं से धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

इस मामले में सतीश सालियन का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ओझा ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीबीआई, मुख्य न्यायाधीश और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है।

ओझा ने आदित्य ठाकरे को वाई प्लस सुरक्षा दिए जाने पर सवाल उठाया। कहा कि जिन लोगों ने मामले को सामने लाया और जिन्हें कथित तौर पर धमकियां मिलीं, उन्हें बिना सुरक्षा के छोड़ दिया गया।

पत्र में गृह मंत्रालय और नारकोटिक्स ब्यूरो के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आदित्य ठाकरे ड्रग्स के कारोबार में शामिल हैं।

इसके अलावा अब उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या और मामले को दबाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में कई अन्य हाई-प्रोफाइल लोग और पुलिस अधिकारी भी आरोपित बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हमने पहले ही सभी शुरुआती सुबूत दे दिए हैं। सीबीआई ने जांच के दौरान दोषी ठहराने के लिए जरूरी सभी चीजें हासिल कर ली हैं। फिर भी आरोपित को अभी प्रशासन की ओर से वाई प्लस सुरक्षा मिल रही है।

वहीं, जिन लोगों ने इस मामले को सामने लाया और जिन्हें संजय राउत जैसे लोगों से सीधी धमकी मिल रही है, उन्हें बिना सुरक्षा के छोड़ दिया गया है।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)