Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • maharashtra
  • mumbai
LIVE BLOG

Devendra Fadnavis ने तीसरी बार ली CM पद की शपथ, महाराष्ट्र कैबिनेट की पहली बैठक जारी

महाराष्ट्र को आज नया मुख्यमंत्री मिला। देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को तीसरी बार शपथ ली। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने 4 दिसंबर को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर महायुति सरकार बनाने का दावा पेश किया। मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

By Piyush Kumar Thu, 05 Dec 2024 07:13 PM (IST)
News Article Hero Image

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम चंद्रबाबू नायडू उपस्थित थे। 

5 Dec 20247:13:45 PM
Devendra Fadnavis Government: कैबिनेट की पहली बैठक जारी

 शपथ ग्रहण समारोह के बाद शाम 7 बजे महाराष्ट्र कैबिनेट की आज पहली बैठक चल रही है। इस बैठक में सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित दोनों डिप्टी सीएम, एकनाथ शिंदे और अजित पवार मौजूद हैं।  

5 Dec 20246:20:35 PM
Devendra Fadnavis Government: महाराष्ट्र कैबिनेट की पहली बैठक आज

 जानकारी के मुताबिक, आज शाम 7 बजे महाराष्ट्र कैबिनेट की पहली बैठक होने वाली है। 

5 Dec 20246:01:44 PM
Maharashtra CM Oath Ceremony Live: पीएम मोदी ने मंंच पर मौजूद सभी नेताओं से मुलाकात की

पीएम मोदी ने एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से कुछ बातचीत भी की। 

#WATCH | Mumbai | PM Modi meets Chief Ministers of NDA-ruled states at the oath ceremony of Maharashtra government

(Source: DD News) pic.twitter.com/zdwo3rPmnK

— ANI (@ANI) December 5, 2024
5 Dec 20245:49:14 PM
Maharashtra CM Oath Ceremony Live: एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ

 शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, अजित पवार ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ।  शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता मौजूद रहे।

/

5 Dec 20245:42:28 PM
Maharashtra CM Oath Ceremony Live: देवेंद्र फडणवीस ने ली सीएम पद की शपथ

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता मौजूद रहे।

#WATCH | Mumbai: Devendra Fadnavis takes oath as Chief Minister of Maharashtra

Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, BJP national president JP Nadda, Defence Minister Rajnath Singh, UP CM Yogi Adityanath and CMs & Deputy CMs of NDA-ruled states, Union… pic.twitter.com/NrjXGk4BYF

— ANI (@ANI) December 5, 2024
5 Dec 20245:23:38 PM
Maharashtra CM Oath Ceremony: मंच पर कई राजनीतिक हस्तियों की मौदूगी

महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता मौजूद

#WATCH | Mumbai | Union Home Minister Amit Shah, BJP national president JP Nadda, Defence Minister Rajnath Singh, UP CM Yogi Adityanath and CMs & Deputy CMs of NDA-ruled states, Union Ministers, NDA leaders present at Maharashtra government swearing-in ceremony pic.twitter.com/RCPuKC1Ykd

— ANI (@ANI) December 5, 2024

यह भी पढ़ें: 22 की उम्र में पार्षद और 27 में बने मेयर; स्कूल से नाम कटवाकर किया था इंदिरा गांधी का विरोध; कहानी देवेंद्र फडणवीस की

5 Dec 20245:21:32 PM
Devendra Fadnavis: मां सरिता फडणवीस से देवेंद्र फडणवीस ने लिया आशीर्वाद

शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले देवेंद्र फडणवीस ने मां सरिता फडणवीस से आशीर्वाद लिया। सरिता फडणवीस ने तिलक लगाकर अपने बेटे को आशीर्वाद दिया।

5 Dec 20244:59:30 PM
Maharashtra CM Oath Ceremony Live: आजाद मैदान में बॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तियां मौजूद

एक्टर सलमान खान, शाहरुख खान, संजय दत्त सहित कई दिग्गज हस्तियां मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र सरकार के शपथ समारोह में शामिल हुए। 

#WATCH | Actor Salman Khan attends the oath ceremony of the Maharashtra government at Azad Maidan in Mumbai

(Video source: ANI/ DG-IPR) pic.twitter.com/Pf58D9QCfZ

— ANI (@ANI) December 5, 2024
5 Dec 20244:57:35 PM
Maharashtra CM Oath Ceremony Live: मुकेश अंबानी भी समारोह में मौजूद

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र सरकार के शपथ समारोह में शामिल हुए। 

#WATCH | Mumbai: Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani along with his family attends the oath ceremony of the Maharashtra government

(Video source: ANI/ DG-IPR) pic.twitter.com/6bqCFDFs1I

— ANI (@ANI) December 5, 2024
5 Dec 20244:51:25 PM
Maharashtra CM Oath Ceremony Live: कई फिल्मी सितारे भी मौजूद

एक्टर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शपथ समारोह में शामिल हुए। 

5 Dec 20244:48:33 PM
Devendra Fadnavis Oath Ceremony Live: सचिन तेंदुलकर भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे

सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि और आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के साथ महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित हैं। 

#WATCH | Sachin Tendulkar along with his Anjali and Aditya Birla group chairman, Kumar Mangalam Birla are among the attendees at the Maharashtra government oath ceremony

(Video source: ANI/ DG-IPR) pic.twitter.com/8HIFHI6sbd

— ANI (@ANI) December 5, 2024
5 Dec 20244:46:04 PM
Maharashtra CM Oath Ceremony: व्यापार जगत के कई दिग्गज शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे

कुमार मंगलम बिड़ला सहित व्यापार जगत के कई दिग्गज भी कार्यक्रम में शामिल होने आजाद मैदान पहुंच चुके हैं।

5 Dec 20244:34:30 PM
थोड़ी देर में शपथ ग्रहण समारोह

 मुंबई के आजाद मैदान से दृश्य, जहां थोड़ी देर में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 

#WATCH | Visuals from Azad Maidan in Mumbai where the swearing-in ceremony of Mahayuti goverment will be held shortly pic.twitter.com/DZGnMCbpTc

— ANI (@ANI) December 5, 2024
5 Dec 20244:30:45 PM
Maharashtra CM Oath Ceremony: सीएम मोहन यादव पहुंचे मुंबई

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई पहुंचे

#WATCH | Madhya Pradesh CM Mohan Yadav arrives in Mumbai to attend oath ceremony of Maharashtra government pic.twitter.com/YHGiPsuR8Q

— ANI (@ANI) December 5, 2024
5 Dec 20244:28:40 PM
Devendra Fadnavis: शपथग्रहण समरोह से पहले क्या बोलीं अमृता फडणवीस

शपथ ग्रहण समारोह से पहले महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा, "लड़की बहन (लाडकी बहीण योजना) एक बेहतरीन परियोजना रही है, जिसके तहत महिलाएं देवेंद्र जी और महायुति से जुड़ीं।"

#WATCH | Mumbai | Ahead of oath ceremony, Maharashtra CM-designate Devendra Fadnaviss wife, Amruta Fadnavis says," Ladki Behen has been a great project under which the women got associated with Devendra ji and the Mahayuti..." pic.twitter.com/k6aisw35xN

— ANI (@ANI) December 5, 2024
5 Dec 20244:23:54 PM
Maharashtra CM Oath Ceremony: सीएम चंद्रबाबू नायडू पहुंचे मुंबई

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई पहुंचे।

#WATCH | Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu arrives in Mumbai to attend oath ceremony of Maharashtra government pic.twitter.com/vBXKuIHY06

— ANI (@ANI) December 5, 2024

5 Dec 20244:19:22 PM
Maharashtra CM Oath Ceremony Live:सीएम योगी पहुंचे मुंबई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महायुति सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। वहीं, थोड़ी देर पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मुंबई पहुंच चुके हैं।

#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives in Mumbai to attend oath ceremony of Maharashtra government pic.twitter.com/9nfalBIw7i

— ANI (@ANI) December 5, 2024
5 Dec 20244:17:07 PM
Devendra Fadnavis Oath Ceremony Live: उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे एकनाथ शिंदे: संजय शिरसाट

शिवसेना के विधायकों ने एकनाथ शिंदे से गुजारिश की कि वो उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लें। विधायकों के अनुरोध के बाद एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनने के लिए तैयार हो गए हैं। शिवसेना नेता संजय शिरसाट का कहना है कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जिसके बाद वह गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे और गृह मंत्रालय और अन्य विभागों पर चर्चा होगी

5 Dec 20244:13:33 PM
Maharashtra CM Oath Ceremony Live: तीसरी बार CM बनने के लिए देवेंद्र फडणवीस तैयार

देवेंद्र फडणवीस शाम 5: 30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेंगे। साथ ही अजित पवार और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us