Move to Jagran APP

मुंबई में दाऊद इब्राहिम का घर नीलाम

होटल रौनक अफरोज, डामरवाला बिल्डिंग और शबनम गेस्ट हाउस का कुल आधार मूल्य लगभग 3.94 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 15 Nov 2017 02:29 PM (IST)Updated: Wed, 15 Nov 2017 02:29 PM (IST)
मुंबई में दाऊद इब्राहिम का घर नीलाम
मुंबई में दाऊद इब्राहिम का घर नीलाम

मुंबई, राज्य ब्यूरो। भगोड़े आतंकी दाऊद इब्राहिम कासकर का मुंबई स्थित घर (डामरवाल बिल्डिंग) मंगलवार को नीलाम हो गया। मुंबई से भागने से पहले तक अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इसी घर में रहता था। उसका भाई इकबाल कासकर कुछ माह पहले गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से पहले तक इकबाल भी इसी घर में रहता था। डामरवाला बिल्डिंग के अलावा दाऊद की दो अन्य संपत्तियां होटल रौनक अफरोज उर्फ दिल्ली जायका रेस्टोरेंट तथा शबनम गेस्ट हाउस भी मंगलवार को नीलाम हो गए। ये सभी दाऊद की उन दस संपत्तियों में हैं, जिन्हें मुंबई विस्फोट कांड में उसे भगोड़ा घोषित करने के बाद जब्त किया गया था। आज की नीलामी के बाद अखिल भारतीर्य ंहदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि का 'रौनक अफरोज' पर सार्वजनिक शौचालय बनाने का सपना अधूरा रह गया।

loksabha election banner

नीलाम हुईं दाऊद की तीनों संपत्तियां दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में स्थित है। इन्हें सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने 11.58 करोड़ रुपयों में खरीदा है। यह कीमत नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य से करीब तीन गुना अधिक है। संपत्तियों की नीलामी स्मगलर एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनीपुलेटर्स एक्ट (साफीमा) के तहत हुई है। केंद्र सरकार के राजस्व विभाग ने अक्टूबर महीने में दाऊद की कुछ संपत्तियों की नीलामी का विज्ञापन जारी किया था। इसमें शामिल होने के लिए 10 नवंबर तक साफीमा या एनडीपीएसए विभाग को ब्योरा देना था।  

3.94 करोड़ रुपये था आरक्षित मूल्य

होटल रौनक अफरोज, डामरवाला बिल्डिंग और शबनम गेस्ट हाउस का कुल आधार मूल्य लगभग 3.94 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था। एसबीयूटी ने यहां इंडियन मर्चेंट्स चैंबर में हुई नीलामी प्रक्रिया में बाजी मारी। नीलामी में रौनक अफरोज होटल 4.53 करोड़, डामरवाला बिल्डिंग 3.53 करोड़ और शबनम गेस्ट हाउस 3.52 करोड़ रुपये में बिके। निकट भविष्य में दाऊद की तीन और संपत्तियों की नीलामी होनी है। वे संपत्तियां हैं, मझगांव स्थित पर्ल हार्बर बिल्डिंग में 63.52 वर्ग मीटर का एक फ्लैट, दादरीवाला चाल में कुछ कमरे और औरंगाबाद में एक फैक्ट्री का भूखंड। दिल्ली जायका रेस्टोरेंट की नीलामी 2015 में भी हुई थी। तब मुंबई के पूर्व पत्रकार एस बालाकृष्णन की देश सेवा समिति नामक गैर सरकारी संगठन ने 30 लाख रुपये जमानत भरकर नीलामी जीती थी।

यह भी पढ़ें: आज होगी डॉन की संपत्ति नीलाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.