Move to Jagran APP

मुंबई पर मंडराया ओखी तूफान का साया, स्कूल और कॉलेज बंद

यह बेमौसम बरसात ओखी के कारण हो रही है। पूरी मुंबई बरसात की गिरफ्त में है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 05 Dec 2017 04:19 PM (IST)Updated: Tue, 05 Dec 2017 04:19 PM (IST)
मुंबई पर मंडराया ओखी तूफान का साया, स्कूल और कॉलेज बंद
मुंबई पर मंडराया ओखी तूफान का साया, स्कूल और कॉलेज बंद

मुंबई, जेएनएन। मुंबई पर चक्रवाती तूफान ओखी का खतरा मंडरा रहा है। इसके चलते स्कूल और कॉलेज बंद हैं।मौसम विभाग ने राज्य को अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की आशंका है। हवा की रफ्तार करीब 55 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

loksabha election banner

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, ठाणे, रायगढ़, ग्रेटर मुंबई, नासिक, अहमदनगर और पुणे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य में समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

मुंबई और पुणे में सोमवार शाम से बारिश शुरू हो गई है। यह बेमौसम बरसात ओखी के कारण हो रही है। पूरी मुंबई बरसात की गिरफ्त में है और लगातार मध्यम बारिश हो रही है।

दक्षिण भारत में सक्रिय हुआ ओखी सोमवार सुबह मुंबई से दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम में 690 किलोमीटर और सूरत से उत्तर व उत्तर-पश्चिम में 870 किलोमीटर दूर था। महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाकों में सोमवार सुबह से ही बदली छाई हुई थी। शाम होते ही कोंकण के तटवर्ती क्षेत्रों व मुंबई में बरसात शुरू हो गई।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.