Maharashtra: नागपुर की अदालत में पेश नहीं हुए पूर्व सीएम फडणवीस, कोर्ट ने दिया ये आदेश
पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होने पर असमर्थता जताने पर कोर्ट ने 4 जनवरी 2020 को पेश होने के लिए कहा है। गौरतलब है कि फडणवीस को बुधवार को कोर्ट में पेश होना था। फडणवीस के खिलाफ चुनावी हलफनामें में दो आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया है।
गौरतलब है कि नागपुर पुलिस ने एक स्थानीय अदालत द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम समन जारी किया था। ये मामला फडणवीस द्वारा चुनावी हलफनामे में अपने खिलाफ दो आपराधिक मुकदमों के बारे में सूचनाएं छिपाने के आरोप से जुड़ा है। सदर थाने के एक अधिकारी के अनुसार यहां फडणवीस के घर पर समन की तामील की गयी। यह घटनाक्रम उस समय हुआ, जब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन ने सरकार बनायी। देवेंद्र फडणवीस नागपुर से विधायक हैं। मजिस्ट्रेटी अदालत ने एक नवंबर को एक याचिका पर फिर से सुनवाई शुरू की गयी थी, जिसमें भाजपा नेता के खिलाफ कथित तौर पर सूचनाएं छिपाने के लिए आपराधिक कार्रवाई की मांग की थी।
फडणवीस के खिलाफ 1996 और 1998 में जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए थे लेकिन दोनों मामले में आरोप नहीं तय किया था। उके का आरोप था कि फडणवीस ने अपने चुनावी हलफनामे में इस सूचना का खुलासा नहीं किया।