Coronavirus in Mumbai: उत्तरी मुंबई में कोरोना संक्रमितों को मिलेगा BMC का मार्गदर्शन
coronavirus in Maharastra उत्तरी मुंबई में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए अब BMC संक्रमित मरीजों का मार्गदर्शन करेगी।
मुंबई, एएनआइ। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को शहर के उत्तरी भाग में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों का संज्ञान लिया। मुंबई पुलिस ने कहा कि यहां कोरोना संक्रमित मरीजों का पता लगाया जाएगा और बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा उचित मार्गदर्शन करवाया जाएगा। गौरतलब है कि उत्तरी मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमित मरीजों का पता लगाना महत्वपूर्ण है और इनकी सूची भी पुलिस को साझा की जाएगी।
मुंबई पुलिस के पीआरओ ने कहा कि सूची में शामिल सभी लोगों का पता लगाया जाएगा और बीएमसी द्वारा उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 3,214 नए मामले सामने आए और 248 लोगों की मौतें हुईं।
Lockdown Effect: ओडिशा के जंगलों पर भी पड़ा लॉकडाउन का असर, पर्यावरण भी हुआ बेहतर
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1,39,010 तक पहुंच चुकी है, जिसमें 69,631 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है। अब तक 6,531 मरीजों की मौत हो चुकी है।