Move to Jagran APP

किसानों की उपेक्षा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

राजनाथ सिंह मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करने आए थे।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 09 Jun 2017 03:23 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 03:26 PM (IST)
किसानों की उपेक्षा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
किसानों की उपेक्षा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

मुंबई, राज्य ब्यूरो। किसानों के मुद्दे पर घिरती जा रही महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश की भाजपा सरकारों का बचाव करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर उलटा हमला बोला है। सिंह ने किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया है। राजनाथ सिंह मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करने आए थे।

loksabha election banner

सभा से पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए जो कदम उठाए जाने चाहिए थे, वो अब तक की कांग्रेस सरकारों ने नहीं उठाए। यही कारण है कि किसानों को बुरे दौर से गुजरना पड़ रहा है। सिंह ने कहा कि इसके विपरीत आज की भाजपा सरकार कृषि एवं किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की समस्याओं को समझते हुए ही उनकी आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही सरकार अपनी नीतियां तैयार कर रही है। सिंह ने कहा कि मैं स्वयं किसान का बेटा हूं और देश का कृषि मंत्री रहा हूं। मैं समझता हूं कि किसान ही देश का सबसे बड़ा उत्पादक  एवं सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

गृह मंत्री ने महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश की सरकारों का बचाव करते हुए कहा कि दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने किसानों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है। किसानों का भरोसा टूटे, ऐसा कोई काम ये सरकारें नहीं करेंगी। इसलिए किसानों को भी उन्हें सहयोग करना चाहिए। बता दें कि इन दोनों राज्यों में इन दिनों किसान आंदोलन चरम पर है। माना जा रहा है कि इन राज्यों में कांग्रेस सहित कुछ अन्य राजनीतिक दल अपनी सियासत चमकाने के लिए किसान आंदोलन का सहारा ले रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: किसान ने की आत्महत्या लिखा, जब तक मांग पूरी न हो अंतिम संस्कार मत करना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.