विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 14 प्रत्याशियों का किया एलान, सचिन की जगह अशोक जाधव को टिकट

Published: Sun, 27 Oct 2024 10:16 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2024 11:53 PM (IST)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। रविवार को पार्टी ने 14 प्रत्याशियों ...और पढ़ें

Maharashtra Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की 14 अन्य प्रत्याशियों की सूची।
Maharashtra Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की 14 अन्य प्रत्याशियों की सूची।

HighLights

  1. कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची।
  2. 2 विस सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों को बदला।
  3. 288 विधानसभा सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू।

एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार की रात 14 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इससे पहले शनिवार को पार्टी ने 23 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। पार्ट ने दो सीटों पर उम्मीदवारों को बदला है।

अंधेरी पश्चिम से उम्मीदवार सचिन सावंत की जगह अशोक जाधव को टिकट दिया गया है। वहीं औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने मधुकर किशनराव देशमुख की जगह लाहू एच. शेवाले को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान है। 23 नवंबर को मतगणना होगी। कांग्रेस शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) के साथ चुनाव मैदान में हैं।

चंद्रपुर से प्रवीण को टिकट

अमलनेर से अनिल नाथू शिंदे, उमरेड (एससी) से संजय नारायणराव मेश्राम, अरमोरी (एसटी) से रामदास मसराम, चंद्रपुर (एससी) से प्रवीण नानाजी पडवेकर, बल्लारपुर से संतोष सिंह चंदन सिंह रावत, वरोरा से प्रवीण सुरेश काकड़े को उम्मीदवार बनाया गया है। महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य में मतदान 20 नवंबर को होगा और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

महाविकास अघाड़ी में सीटों पर बनी सहमति

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी की तीन बड़ी पार्टी शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) को 85-85 सीटें आवंटित की गई हैं। बाकी 23 सीटों पर अन्य सहयोगी दलों के प्रत्याशियों को उतारा जाएगा। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने खुद कहा कि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

पिछले दो चुनावों का हाल

2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। 2014 में भाजपा ने 122 सीटों पर अपना झंडा लहराया था। शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें जीती थीं।

                                 कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

 विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी का नाम
अमलनेर डॉ. अनिल नाथू शिंदे
उमरेड (एससी) संजय नारायणराव मेश्राम
अरमोरी (एसटी) रामदास मसराम
चंद्रपुर (एससी) प्रवीण नानाजी पडवेकर
बल्लारपुर संतोष सिंह चंदन सिंह रावत
वरोरा प्रवीण सुरेश काकड़े
नांदेड़ उत्तर अब्दुल सत्तार अब्दुल गफूर
औरंगाबाद पूर्व लाहू एच. शेवाले
नालासोपारा संदीप पांडे
अंधेरी पश्चिम अशोक जाधव
शिवाजीनगर दत्तात्रेय बहिरत
पुणे छावनी (एससी) रमेश आनंदराव भागवे
सोलापुर दक्षिण दिलीप ब्रह्मदेव माने
पंढरपुर भागीरथ भालके

यह भी पढ़ें: शिवसेना ने जारी की 20 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मिलिंद देवड़ा

यह भी पढ़ें: I.N.D.I.A में दरार! अखिलेश हुए नाराज, महाराष्ट्र चुनाव में MVA को ही देंगे टक्कर