Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra Election: MVA को चुनाव से पहले बड़ा झटका, कांग्रेस उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन

    Updated: Mon, 04 Nov 2024 08:43 PM (IST)

    सोमवार को कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार मधुरिमा राजे छत्रपति ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इससे पहले केएमसी के पूर्व पार्षद राजेश लाटकर को कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था लेकिन 24 घंटे के भीतर ही पार्टी ने उनके नाम की जगह कोल्हापुर के शाही परिवार की सदस्य मधुरिमा राजे छत्रपति का नाम रख दिया।

    Hero Image
    कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार मधुरिमा राजे छत्रपति (file photo)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र चुनाव को लेकर सियासी पारा तेजी से चढ़ने लगा है। सोमवार को कोल्हापुर में कांग्रेस की उम्मीदवार मधुरिमा राजे छत्रपति ने बागी बने पार्टी कार्यकर्ताओं से सहयोग न मिलने के कारण अपना नामांकन वापस ले लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं मधुरिमा राजे छत्रपति

    मधुरिमा राजे पूर्व विधायक मालोजी राजे छत्रपति की पत्नी हैं, जो कोल्हापुर से कांग्रेस सांसद शाहू छत्रपति महाराज के बेटे हैं। कोल्हापुर राजपरिवार प्रतिष्ठित मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज और महान समाज सुधारक छत्रपति राजर्षि शाहू महाराज के वंशज हैं।

    कांग्रेस ने पहले कोल्हापुर उत्तर से राजेश लाटकर को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनकी जगह मधुरिमा राजे को उम्मीदवार बनाया गया। हालांकि, लाटकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में रहीं।

    कोल्हापुर में पार्टी के लिए फैसले लेने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने लाटकर से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने नाम वापस लेने से इनकार कर दिया। इसके बजाय मधुरिमा राजे ने चुनाव से खुद को अलग कर लिया।

    राजपरिवार के सदस्य को टिकट पर बवाल

    हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कांग्रेस आलाकमान को कोल्हापुर राजपरिवार द्वारा लिए गए निर्णय के बारे में पता था या नहीं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कोल्हापुर उत्तर सीट से राजेश क्षीरसागर को मैदान में उतारा है। राजपरिवार के सदस्य को टिकट दिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता एक बार फिर भड़क गए।

    कांग्रेस को जीत की उम्मीद

    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने सोमवार को भरोसा जताया कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) आसानी से राज्य में सरकार बनाएगी और गठबंधन को अच्छी संख्या में सीटें मिलेंगी। पार्टियों ने उचित स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। मुझे लगता है कि एमवीए यहां बहुत आसानी से सरकार बनाएगी और हम अच्छी संख्या में सीटें जीतेंगे।

    डीजीपी रश्मि शुक्ला का तबादला

    उन्होंने आगे कहा कि जो कुछ हो रहा है, उसके बारे में सभी को पता है। कांग्रेस और अन्य दलों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करने का आदेश दिया है और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को कैडर में अगले सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को उनकी जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया है।

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी। 4 नवंबर नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 105 सीटें जीतीं, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं। 2014 में भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें जीतीं थी।