Move to Jagran APP

मुंबई में नाबालिग लड़के की साइकिल से टक्कर के बाद दो गुटों में झड़प, इलाके में तनावपूर्ण स्थिति

Mumbai Newsमुंबई के सांताक्रूज इलाके में तनाव तब बढ़ गया जब एक नाबालिग लड़के ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति को साइकिल से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद व्यक्ति ने लड़के को थप्पड़ मारा और साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ लिया

By Jagran NewsEdited By: Babli KumariPublished: Mon, 05 Dec 2022 11:25 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 11:25 AM (IST)
मुंबई में नाबालिग लड़के की साइकिल से टक्कर के बाद दो गुटों में झड़प, इलाके में तनावपूर्ण स्थिति
मुंबई में नाबालिग लड़के की साइकिल से टक्कर के बाद दो गुटों में झड़प

मुंबई, एजेंसी। मुंबई के सांताक्रूज इलाके में साइकिल सवार एक नाबालिग लड़के ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसके बाद दो समूह आपस में भिड़ गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

loksabha election banner

घटना रविवार रात को हुई जब शख्स एक मस्जिद के सामने खड़ा था। वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने कथित तौर पर लड़के को थप्पड़ मारा और साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया।

लड़के ने घर जाकर अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जो अन्य लोगों के साथ मौके पर गए और उस व्यक्ति पर कथित रूप से हमला किया, जिसने उनके बेटे को थप्पड़ मारा था।

दोनों समूहों ने की एकदूसरे की पिटाई 

अधिकारी ने कहा कि 45 वर्षीय व्यक्ति और उसके समर्थकों ने दूसरे समूह के सदस्यों की भी पिटाई की और उन पर पथराव किया। उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई और इलाके की दुकानें कुछ देर के लिए बंद हो गईं।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और दोनों समूहों के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि लड़के को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि लड़के का पिता फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें- Weather Update Today: दिल्ली और यूपी-बिहार में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें अपने राज्य का मौसम अपडेट

यह भी पढ़ें- मुंबई में वेब सीरीज के नाम पर अश्लील फिल्मे बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार; तीन फरार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.