विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई के शिवाजी पार्क में लोगों ने किया CJP के प्रदर्शन का विरोध, पुलिस ने भी नहीं दी अनुमति

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:49 PM (IST)

मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को काक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन को स्थानीय नागरिकों और मुंबई पुलिस दोनों के विरोध का सामना करना पड़ा।

सीजेपी का शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को प्रदर्शन प्रस्तावित था

सीजेपी का शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को प्रदर्शन प्रस्तावित था

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, मुंबई। मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में दो अक्टूबर से प्रदर्शन करने की योजना बना रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को स्थानीय नागरिकों के विरोध का सामना करना पड़ा है।

मंगलवार को पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए जगह देखने पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनकी योजना पर आपत्ति जताई। उधर, मुंबई पुलिस ने भी मैदान में प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है।

सीजेपी का शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को प्रदर्शन प्रस्तावित था

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दो अक्टूबर को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार को मैदान में उपयुक्त स्थान देखने पहुंचे थे।

लेकिन वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन की योजना का विरोध किया। शिवाजी पार्क के आसपास बड़ी संख्या में आवासीय इमारतें हैं। ऐसे में यहां किसी बड़े आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों की आपत्तियां पहले भी सामने आती रही हैं। प्रदर्शन की अनुमति को लेकर मुंबई पुलिस ने मुंबई उच्चन्यायालय के आदेशों और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया है।

पुलिस के अनुसार, शिवाजी पार्क में आयोजन के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की अनुमति भी आवश्यक है। मैदान के आसपास ध्वनि प्रदूषण, यातायात और अस्पतालों तक आपातकालीन वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका को भी अनुमति नहीं देने के कारणों में शामिल किया गया है। शिवाजी पार्क को साइलेंस जोन में शामिल किए जाने का भी उल्लेख किया गया है।

पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण और यातायात का हवाला देकर अनुमति नहीं दी

पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद अभिजीत दीपके ने दो अक्टूबर को मुंबई में जेल भरो आंदोलन करने की घोषणा की है। पार्टी का आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर है।

इस बीच, बीएमसी के जी-उत्तर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शिवाजी पार्क में गैर-खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए निकाय को अनुमति संबंधी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। आवेदन मिलने पर उसे आगे की प्रक्रिया के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा।