Move to Jagran APP

Maharashtra: विधायक से बहस करना पड़ा महंगा, छह टोल कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे के पद्घा टोल प्लाजा (Padgha toll plaza Thane) के छह कर्मचारियों पर कांग्रेस विधायक हीरामन खोसकर (Hiraman Khoskar)से बहस करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:47 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 12:01 PM (IST)
Maharashtra: विधायक से बहस करना पड़ा महंगा, छह टोल कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज
Maharashtra: विधायक से बहस करना पड़ा महंगा, छह टोल कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे, पीटीआइ। महाराष्ट्र में एक टोल प्लाजा के छह कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टोल कर्मचारियों पर आरोप है कि ये कांग्रेस विधायक की कार को टोल शुल्क चुकाए बिना वहां से नहीं जाने दे रहे थे और कार चालक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। घटना बुधवार रात करीब 10 बजकर 30 मिनट की है ठाणे के पद्घा टोल प्लाजा (Padgha toll plaza, Thane) की है जब कांग्रेस विधायक हीरामन खोसकर ( Congress MLA Hiraman Khoskar) मुंबई से नासिक लौट रहे थे, बता दें कि खोसकर नासिक में इगतपुरी सीट (Igatpuri seat in Nashik) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

prime article banner

घटना के बाद, विधायक के कार चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है, जिसके आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी विधानसभा) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने) के तहत छह टोल बूथ के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पद्घा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि अबतक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विधायक खोसकर ने आरोप लगाया कि जब उनकी कार टोल प्लाजा पर पहुंची, तो कुछ बूथ कर्मचारियों ने वाहन रोक दिया। उनके ड्राइवर ने उन्हें सूचित किया कि विधायक कार में बैठे हुए हैं और कार पर विधायक का स्टिकर भी था। लेकिन, टोल बूथ के कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनके आईडी कार्ड की मांग की और इसे दिखाए जाने से पहले, उन्होंने ड्राइवर के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसके साथ मारपीट भी की। 

टोल कर्मचारियों का कहना था कि हम विधायक को नहीं पहचानते और पहले टोल शुल्‍क का भुगतान करें तभी कार को आगे जानें देंगे। कुछ समय तक बहस के बाद उनके वाहन को वहां से जाने दिया गया। विधायक खोसकर ने इस मामले में टोल प्लाजा कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि "अगर हमारे साथ इनका व्‍यवहार ऐसा है, तो अंदाज लगाया जा सकता है कि वे आम आदमी के साथ कैसा व्यवहार करेंगे।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.