Move to Jagran APP

मुंबई: देह व्यापार का भंडाफोड़, बॉलीवुड में एक्टिंग के नाम पर बनाया जाता था शिकार

मुंबई में एक थ्री स्टार होटल में छापामार कर पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ कर तीन लड़कियां को मुक्त करवाया है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 03:51 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 03:51 PM (IST)
मुंबई: देह व्यापार का भंडाफोड़, बॉलीवुड में एक्टिंग के नाम पर बनाया जाता था शिकार
मुंबई: देह व्यापार का भंडाफोड़, बॉलीवुड में एक्टिंग के नाम पर बनाया जाता था शिकार

मुंबई, प्रेट्र। मुंबई पुलिस ने अंधेरी इलाके में स्थित एक थ्री स्टार होटल में देर रात छापा मारकर एक देह व्यापार का भंडाफोड़ कर तीन लड़कियां को मुक्त करवाया है। इस मामले में आरोपी नावेद शरीफ अहमद अख्तर (26) और कास्टिंग डायरेक्टर नवीद सैदिक सईद (22) को सोमवार रात अंधेरी (पूर्व) के इंपीरियल पैलेस होटल में छापा मार गिरफ्तार किया है। ये दोनों खुद को बॉलीवुड में कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोडक्शन मैनेजर बताकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे। फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर लड़कियां इनके झांसे में आ जाती थी तब ये उनका शोषण करते थे। 

loksabha election banner

पूछताछ के दौरान लड़कियों ने बताया कि ये आरोपी उन्हें छोटे-मोटी ऐड फिल्मों और बैक डांसर का काम करने के लिए गुमराह करते थे। पकड़ी गयी लड़कियों में दो तुर्कीस्तान की रहने वाली हैं जो पुणे के एक नामी कॉलेज में पढ़ चुकी हैं। तीसरी लड़की मुंबई की ही रहने वाली है। तीनों लड़कियों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया और फिर कागजी कार्रवाई के बाद महिला सुधार गृह भेज दिया गया है। अंधेरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।  

24 घंटे खुले रहे पब और रेस्त्रां तो हजारों निर्भया के मामले सामने आएंगे: राज पुरोहित

गौरतलब है कि एक महीने में यह चौथी ऐसी छापेमारी है, जिसमें मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने बॉलीवुड से जुड़े देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।

 मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में दिल्ली के एक भक्त ने चढ़ाया 14 करोड़ का सोना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.