Move to Jagran APP

शत्रुघ्न सिन्हा के बंगले पर चला बीएमसी का हथौड़ा

सिन्हा ने कहा कि सरकार घरों में शौचालय को बढ़ावा दे रही है। इस कारण छत पर एक शौचालय बनवाया था।

By BabitaEdited By: Published: Wed, 10 Jan 2018 12:02 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jan 2018 12:02 PM (IST)
शत्रुघ्न सिन्हा के बंगले पर चला बीएमसी का हथौड़ा
शत्रुघ्न सिन्हा के बंगले पर चला बीएमसी का हथौड़ा

मुंबई, आइएएनएस/प्रेट्र। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित बंगले में बने कई अवैध निर्माण को ढहा दिया। इस कार्रवाई के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा घर पर ही थे। उन्होंने कोई विरोध नहीं किया। हालांकि हमेशा की तरह चुटकी जरूर ली।

loksabha election banner

शत्रुघ्न सिन्हा के जुहू स्थित आठ मंजिला बंगले 'रामायणÓ के अंदर कई हिस्सों में अवैध निर्माण था। उनसे सोमवार को कहा गया था कि वह बंगले में अवैध रूप से बने पूजा घर को हटा लें अन्यथा उसे तोड़ दिया जाएगा। बीएमसी ने इस कार्रवाई से पहले छह दिसंबर को उनको नोटिस भी दिया था, लेकिन उन्होंने अनदेखी की। उनका कहना था कि उन्हें अतिरिक्त निर्माण की मंजूरी का इंतजार था। बीएमसी शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ मामला भी दर्ज करेगी और अवैध निर्माण तोडऩे में आया खर्च भी वसूलेगी। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि पूजा घर को छोड़ सभी अवैध ढांचों को गिरा दिया गया है। पूजा घर में रखे मंदिर को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने और उस कमरे को हटाने के लिए कहा है।

 

इसलिए बनवाया था शौचालय

सिन्हा ने कहा कि सरकार घरों में शौचालय को बढ़ावा दे रही है। इस कारण छत पर एक शौचालय बनवाया था, ताकि घर में काम करने वाले लोग उसका इस्तेमाल कर सकें। बीएमसी ने इसे हटाया, मुझे कोई आपत्ति नहीं है।

2012 से यहां रह रहे हैं

शत्रुघ्न सिन्हा इस बंगले में 2012 से रह रहे हैं। इसका पुनर्निर्माण किया गया है। बीएमसी ने उनके बंगले की छत पर बने शौचालय, गलियारे में दो और शौचालय व एक छोटे रसोई घर, आंगन में एक ऑफिस व पूजा घर को अवैध माना। सांसद ने कहा कि बंगले में मामूली पुनर्निर्माण कराया गया था। 

शाहरुख व कपिल शर्मा के भी ढहाए अवैध निर्माण 

बीएमसी पहले भी बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के खिलाफ ऐसी कार्रवाई कर चुकी है। उसने शाह रुख खान और कपिल शर्मा के बंगले के अवैध निर्माण हटाए। अमिताभ बच्चन, राजकुमार हीरानी को उनके गोरेगांव स्थित बंगलों में अवैध निर्माण के खिलाफ अक्टूबर 2017 में नोटिस दिए।

मैंने बिना किसी विवाद के अधिकारियों से सहयोग किया। क्या मैं सत्य, तथ्य और सिद्धांतों की राजनीति की कीमत चुका रहा हूं, यह पता नहीं। 

- शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा सांसद

यह भी पढ़ें: आमिर खान की 'लगान के विकेटकीपर' ईश्वर काका का निधन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.