विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्लू डार्ट से सामान भेजना होगा महंगा, कब से बढ़ेंगे दाम?

Published: Wed, 30 Sep 2026 09:51 PM (GMT+05:30)

ब्लू डार्ट ने 1 जनवरी से अपनी शिपिंग दरों में 9-12% की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिसका कारण बढ़ती ...और पढ़ें

ब्लू डार्ट की शिपिंग दरें 1 जनवरी से बढ़ेंगी

ब्लू डार्ट की शिपिंग दरें 1 जनवरी से बढ़ेंगी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लाजिस्टिक कंपनी ब्लू डार्ट के जरिये सामान भेजना अगले साल एक जनवरी से महंगा हो जाएगा। कंपनी ने शुल्क में 9-12 प्रतिशत की वृद्धि का एलान किया है। कंपनी ने कहा है कि संचालन लागत में आ रहे बदलाव के चलते उसको यह कदम उठाना पड़ा है।

कंपनी ने कहा कि जो भी ग्राहक एक अक्टूबर से 31 दिसंबर के बीच सामान भेजने के लिए बुकिंग करेंगे, उन्हें मूल्य वृद्धि से छूट मिलेगी। जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही और कारोबार नए बाजारों तक फैल रहा है, उसके लिए प्रतिस्पर्धा के लिए भरोसेमंद लाजिस्टिक्स जरूरी है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)