Move to Jagran APP

Maharashtra: उद्धव सरकार की निष्क्रियता के विरुद्ध भाजपा का ‘महाराष्ट्र बचाओ’ आंदोलन

Uddhav government. भाजपा के अनुसार उसके ढाई लाख कार्यकर्ताओं ने सभी जिला मुख्यालयों पर मेरा आंगन रणांगण नारा देते हुए महाराष्ट्र बचाओ आंदोलन किया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 08:13 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 08:13 PM (IST)
Maharashtra: उद्धव सरकार की निष्क्रियता के विरुद्ध भाजपा का ‘महाराष्ट्र बचाओ’ आंदोलन
Maharashtra: उद्धव सरकार की निष्क्रियता के विरुद्ध भाजपा का ‘महाराष्ट्र बचाओ’ आंदोलन

राज्य ब्यूरो, मुंबई। Uddhav government. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र की त्रिदलीय सरकार के विरुद्ध राज्यव्यापी आंदोलन किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने दैनिक कामगारों के लिए 50,000 करोड़ रुपये का पैकेज घोषित करने की मांग की।

loksabha election banner

भाजपा के अनुसार, उसके ढाई लाख कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों पर ‘मेरा आंगन, रणांगण’ नारा देते हुए महाराष्ट्र बचाओ आंदोलन किया। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आंदोलन का नेतृत्व मुंबई में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर किया, तो प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने अपने गृहनगर कोल्हापुर में। फड़नवीस ने इस अवसर पर कहा कि देश में कोरोना के सर्वाधिक रोगी महाराष्ट्र में हैं, और सर्वाधिक मृत्यु भी यहीं हो रही है। इसके बावजूद पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है और आम आदमी असहाय दिख रहा है।

फड़नवीस के अनुसार, इस अवसर पर राज्य सरकार को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए, साथ ही दैनिक कामगारों के लिए मदद का हाथ भी बढ़ाना चाहिए। उन्होंने गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों ने विशेष आर्थिक पैकेज घोषित किए हैं। इसी प्रकार महाराष्ट्र को भी किसानों, ग्रामीण कामगारों, असंगठित कामगारों, रिक्शाचालकों, टैक्सी चालकों आदि के लिए कम से कम 50,000 करोड़ रुपयों का पैकेज घोषित करना चाहिए।

दूसरी ओर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि यह आंदोलन सरकार को अस्थिर करने के लिए लिए नहीं, बल्कि लोगों का दुख-दर्द सरकार तक पहुंचाने के लिए है। पाटिल के अनुसार इस समय मुख्यमंत्री को खुद घर से बाहर निकलना पड़ेगा, तभी समस्या का समाधान हो सकेगा। पाटिल कहते हैं कि राज्य में कोरोना का पहला रोगी मिले 60 दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार का प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। इसलिए सरकार को जगाने के लिए भाजपा को यह आंदोलन करना पड़ रहा है। भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं एवं पदाधिकारियों ने अलग-अलग जिला मुख्यालयों पर महाराष्ट्र बचाओ आंदोलन का नेतृत्व किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.