Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'शरद पवार और उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखा दी', महाराष्ट्र में विपक्ष पर बरसे अमित शाह

    Updated: Sun, 12 Jan 2025 09:04 PM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपानीत गठबंधन महायुति को मिली प्रचंड विजय का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि 2024 अंत महाराष्ट्र भाजपा ने किया है और अब 2025 की शुरुआत दिल्ली भाजपा वहां जीत दर्ज करके करेगी। अमित शाह ने महाराष्ट्र में भाजपा विरोधी नेताओं शरद पवार एवं अमित शाह पर भी जमकर निशाना साधा।

    Hero Image
    शिर्डी में आयोजित महाराष्ट्र भाजपा के दो दिवसीय महाविजयी अधिवेशन में अमित शाह ने हिस्सा लिया।(फोटो सोर्स: भाजपा)

    ओमप्रकाश तिवारी, शिर्डी। महाराष्ट्र भाजपा के महाविजयी प्रदेश अधिवेशन में बोलते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा महाराष्ट्र में भाजपानीत महायुति की विजय ने विरोधी दलों का आत्मविश्वास हिला दिया है। जिसके फलस्वरूप इंडी गठबंधन अब तितर-बितर होता दिखाई देने लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमित शाह ने आज शिर्डी में आयोजित महाराष्ट्र भाजपा के दो दिवसीय महाविजयी अधिवेशन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    दिल्ली चुनाव में भाजपा की होगी जीत: अमित शाह

    अमित शाह ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपानीत गठबंधन महायुति को मिली प्रचंड विजय का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि 2024 अंत महाराष्ट्र भाजपा ने किया है, और अब 2025 की शुरुआत दिल्ली भाजपा वहां जीत दर्ज करके करेगी।

    शाह ने महाराष्ट्र में कुछ ही महीनों बाद होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनावों की ओर इशारा करते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इन चुनावों में भी ऐसी जीत मिलनी चाहिए कि विरोधी दलों को कहीं बैठने की भी जगह न मिल सके। पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का झंडा फहराना चाहिए।

    स्थानीय निकाय चुनावों में भी भाजपा की जीत होगी: अमित शाह 

    शाह ने कहा कि साईं नगरी से ये संकल्प करके जाना होगा कि हम स्थानीय निकाय चुनावों में एक-एक इकाई पर जीत दर्ज करेंगे और आनेवाले समय में भाजपा को इतना मजबूत करेंगे कि कोई हमसे विश्वासघात करने की हिम्मत न कर सके।

    'शरद पवार की राजनीति को भाजपा ने जमीन में गाड़ दिया'

    अमित शाह ने महाराष्ट्र में भाजपा विरोधी नेताओं शरद पवार एवं अमित शाह पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शरद पवार महाराष्ट्र में 1978 से ही दगा-फटका (तोड़फोड़) की राजनीति करते आ रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से उनकी राजनीति को 20 फुट नीचे जमीन में गाड़ने का काम किया है।

    इसी प्रकार उद्धव ठाकरे ने 2019 में भाजपा से विश्वासघात किया। अपने पिता बालासाहेब ठाकरे की राजनीतिक विचारधारा को छोड़ने का काम किया। उन्हें भी महाराष्ट्र की जनता ने सबक सिखा दिया है। कुछ चुनाव सिर्फ सरकार बदलने के लिए होते हैं। लेकिन कुछ चुनाव देश की राजनीति बदलने का काम करते हैं। 2024 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ने देश की राजनीति बदलने का काम किया है। इस चुनाव ने उद्धव ठाकरे को भी उनकी जगह बता दी है।

    महाराष्ट्र की जनता ने बता दिया-सच्ची शिवसेना कौन: अमित शाह 

    महाराष्ट्र की जनता ने बता दिया है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही सच्ची शिवसेना एवं अजीत पवार की राकांपा ही सच्ची राकांपा है। शाह ने कहा कि हमारे विरोधी बांहें चढ़ाकर लोकसभा चुनावों की तरह विधानसभा चुनाव में भी हमारी पराजय का स्वप्न देख रहे थे। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली प्रचंड विजय ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया है। इस चुनाव ने परिवारवाद की राजनीति को भी नकारने का काम किया है।

    हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान शिवसेना और राकांपा जैसे दलों से गठबंधन के कारण कई सीटें भाजपा को इन दलों के लिए छोड़नी पड़ी थीं।

    इसका उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि अनेक सीटों पर हमारे कार्यकर्ताओं का टिकट कटने के बावजूद उन्होंने अपने सहयोगी दलों शिवसेना और राकांपा को पूरी मेहनत से जिताकर गठबंधन धर्म को मजबूत करने का काम किया है। हमें इसी तरह आगे भी अपने साथी दलों के साथ आगे बढ़ना है, और महाराष्ट्र की सभी महानगरपालिकाओं, नगरपालिकाओं एवं अन्य स्थानीय निकायों में सफलता हासिल करनी है।

    इससे पहले इसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इशारा किया कि तीन-चार महीनों के अंदर ही महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव होंगे, जिनके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: 'CM का ऐसा अहंकार ठीक नहीं...', राष्ट्रगान विवाद पर तमिलनाडु के राज्यपाल ने स्टालिन पर कसा तंज