विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र में डॉक्टर को पीटा और अस्पताल कर्मचारियों को बनाया बंधक, 11 लोगों पर केस दर्ज

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:42 PM (IST)

महाराष्ट्र के बीड जिले में मरीज की मौत के बाद डॉक्टर को पीटने और अस्पताल कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में 11 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

बीड में मरीज की मौत पर डॉक्टर की पिटाई हुई (सांकेतिक तस्वीर)

बीड में मरीज की मौत पर डॉक्टर की पिटाई हुई (सांकेतिक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले में मरीज की मौत के बाद डाक्टर को पीटने और अस्पताल के कर्मचारियों को छह घंटे तक बंधक बनाए रखने के मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह घटना तीन अक्टूबर को माजलगांव में हुई थी।

पुलिस के अनुसार, तीन अक्टूबर को डॉ. राधाकिशन डाके के अस्पताल में इलाज के दौरान भगवान साल्वे की मौत हो गई। मरीज के रिश्तेदारों और साथियों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिसर में हंगामा किया।

डॉ. डाके ने अपनी शिकायत में कहा कि साल्वे के रिश्तेदारों ने उनका कालर पकड़ा, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत फंसाने की धमकी भी दी। सभी आरोपित फरार हैं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)