विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baba Siddique की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ? संदिग्धों का बड़ा दावा; पुलिस को इस बात का संदेह

Published: Sun, 13 Oct 2024 08:32 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2024 10:47 AM (IST)

Baba Siddique murder बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई में तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सिद्दीकी ...और पढ़ें

Baba Siddique murder बाबा सिद्दीकी की मौत पर नया दावा।
Baba Siddique murder बाबा सिद्दीकी की मौत पर नया दावा।

HighLights

  1. बाबा सिद्दीकी को बेटे के कार्यालय के बाहर घेर कर मारा गया।
  2. हत्या में गिरफ्तार किए गए दो संदिग्धों ने बड़ा दावा किया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। Baba Siddique murder महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई में तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा सिद्दीकी का शव अब पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया।

बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या

बीते दिन मुंबई में तीन हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique murder) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्दीकी को मुंबई के खेर नगर में रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर उनके बेटे के कार्यालय के बाहर घेर कर मारा गया। 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का दावा

एनडीटीवी के अनुसार महाराष्ट्र के बाबा सिद्दीकी की हत्या में गिरफ्तार किए गए दो संदिग्धों ने दावा किया है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। पुलिस ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है, जबकि गिरोह ने अभी तक हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। हालांकि, महाराष्ट्र चुनाव से पहले इस घटना ने सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है।

पुलिस को कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का संदेह

सिद्दीकी जैसे ही बेटे के कार्यालय से निकले कम से कम छह गोलियां चलाई गईं और चार गोलियां उनके सीने में लगीं। पुलिस को संदेह है कि यह एक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं।

तीन लोगों ने की फायरिंग, दो गिरफ्तार

इस गोलीबारी को तीन लोगों ने अंजाम दिया। इनमें से दो- हरियाणा के करनैल सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा अभी फरार है। पुलिस का शक है कि शूटर्स को सिद्दीकी के ठिकाने के बारे में जानकारी किसी और ने दी थी।

एक महीने से कर रहे थे रेकी

मुंबई पुलिस अपराध शाखा द्वारा पूछताछ के दौरान गिरफ्तार संदिग्धों ने दावा किया कि वे एक महीने से बांद्रा पूर्व में इस इलाके की रेकी कर रहे थे।

अपराध शाखा के सूत्रों ने बताया कि तीनों आरोपी कल रात एक ऑटो रिक्शा में वहां पहुंचे और गोलीबारी से पहले कुछ देर तक इंतजार किया।

पुलिस कई एंगल से कर रही मामले की जांच

पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। एक बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ और दूसरा झुग्गी पुनर्वास मामले से संबंधित।

बिश्नोई गैंग पर क्यों है शक

इस हत्या के पीछे बिश्नोई गैंग का हाथ होने का शक इसलिए भी हो रहा है क्योंकि सिद्दीकी की बॉलीवुड स्टार सलमान खान से खासी दोस्ती थी और सलमान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई से धमकियां मिलती रही हैं। सिद्दीकी के करीबी सूत्रों का दावा है कि उन्हें 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी और उन्हें 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।

यह भी पढ़े- Baba Siddique Murder: चेहरे पर रुमाल, हाथ में 9.9 MM पिस्टल; पटाखों के शोर के बीच शूटर्स ने कैसे की हत्या

कौन थे बाबा सिद्दीकी? सलमान-शाह रुख की करवाई दोस्ती; कांग्रेस छोड़ NCP में हुए थे शामिल