Maharashtra Politics: शिवसेना में बगावत शुरू, 400 कार्यकताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ; भाजपा में हुए शामिल
Shiv Sena workers joined BJP धारावी में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शिवसेना के 400 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए।
मुंबई, एएनआइ। Shiv Sena workers joined BJP मुंबई के धारावी में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में लगभग 400 शिवसेना कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व में बनी महाविकास अघाड़ी की सरकार अभी ठीक से खड़ी भी नहीं हुई है कि उसका अंतर्विरोध सामने आने लगा है।
इतने शिवसैनिकों के एक साथ पार्टी छोड़ देने से महाराष्ट्र में शिवसेना को तगड़ा झटका लगा है। सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। शिवसेना छोड़ भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ता रमेश नदेशन का कहना है कि शिवसेना ने हिंदू विरोधी और भ्रष्टï दलों के साथ हाथ मिला लिया है, जिसकी वजह से हम लोग नाराज हैं।
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनायी है। तीन दलों सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सहमति दी जिसके बाद मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हुआ। तीनों दलों के दो-दो विधायकों ने शपथ ली है। महाराष्ट्र में बहुत जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। कैबिनेट पद को लेकर अंतिम निर्णय हो चुका है, सिर्फ ऐलान करना शेष है।
गौरतलब है कि शिवसेना का कार्यालय जिसका नाम शिवालय है भाजपा प्रदेश मुख्यालय के पास ही है। मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे के नाम की घोषणा के बाद ही शिवालय में जमकर आतिशबाजी की गयी थी जबकि भाजपा मुख्यालय के बाहर सन्नाटा था। शपथ ग्रहण करने के लिए शिवाजी पार्क में खास सजावट के साथ भव्य मंच तैयार किया गया था। जिसे जाने-माने आर्ट डायरेक्टर और कई फिल्मों के लिए सेट तैयार कर नितिन चंद्रकांत देसाई ने तैयार किया था। शिवाजी पार्क को सजाने में 20 घंटे का समय लगा था। लोगों ने भी इस सजावट की जमकर तारीफ की थी।
उद्धव के शपथ ग्रहण करते ही कार्यकर्ता झूम उठे थे, शिवसैनिकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस खास मौके पर तल्खियां भुलाकर भाई राज ठाकरे को भी उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया था। राज भी पुरानी तल्खियां भूलकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस राज्य में जल्द होगी एक हजार कांस्टेबलों की भर्ती,सीएम का बड़ा ऐलान