'हैवन' में हनीमून मना रहे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
विराट और अनुष्का 11 दिसंबर को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे।
मुंबई, आइएएनएस। नवविवाहित दंपती अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच हनीमून मना रहे हैं, लेकिन यह नहीं पता कि कहां? दरअसल, अनुष्का ने शुक्रवार को विराट के साथ एक सेल्फी शेयर की जिसकी पृष्ठभूमि में बर्फ से लदे पहाड़ दिखाई दे रहे हैं।
अनुष्का ने तस्वीर के नीचे लिखा है, 'सचमुच, स्वर्ग में हूं' (इन हैवन, लिटरली)। लेकिन, उन्होंने यह नहीं लिखा कि तस्वीर कहां की है। बता दें कि विराट और अनुष्का 11 दिसंबर को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। वापस आकर अनुष्का अपनी अगली फिल्म 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' की शूटिंग करेंगी जबकि विराट दक्षिण अफ्रीका दौरे में फिर से टीम इंडिया की कमान संभालेंगे।
यह दौरा 30 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इससे पहले दोनों मुंबई (26 दिसंबर) और दिल्ली (30 दिसंबर) में रिसेप्शन का आयोजन भी करेंगे।